फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   The person injured in the fight died during treatment after 12 days.

Nuh News: झगड़े में घायल व्यक्ति की 12 दिन बाद इलाज के दौरान मौत

Wed, 10 Sep 2025 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Updated Wed, 10 Sep 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। सिटी थाना क्षेत्र के गांव मंदापुर में 29 अगस्त को हुए रंजिश के झगड़े में घायल एक व्यक्ति की 12 दिन बाद राजस्थान के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या की धारा जोड़कर आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त को शाम करीब चार बजे रोबिन निवासी मंदापुर अपने भाई के साथ गांव की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान रंजिश के कारण आरोपी शमीम, युनूस, जमील, अरशद, रफीक और अन्य लोग लाठी-डंडा लेकर आए और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हो गए और पथराव किया। इस झगड़े में चार लोग घायल हुए, जिनमें से एक बुजुर्ग को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

घायल का इलाज मांडी खेड़ा, नल्हड़ मेडिकल कॉलेज, रोहतक पीजीआई और अंततः अलवर के निजी अस्पताल में कराया गया। 12 दिन बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही आरोपी फरार हो गए और पुलिस उनकी सक्रिय तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले में 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है। अब केस में हत्या की धाराएं भी जोड़ी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed