फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   People forced to drink dirty and smelly water

Nuh News: गंदा और बदबूदार पानी पीने को मजबूर लोग

Tue, 09 Sep 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Updated Tue, 09 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। शहर में पेयजल आपूर्ति की समस्या गंभीर हो गई है। वार्डों में समय पर पानी न मिलने और सप्लाई का गंदा, बदबूदार पानी आने से लोग कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि यह पानी चाय, दूध और अन्य खाद्य सामग्री को भी खराब कर रहा है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 13 और 15 के अहमद हसीन मुश्तक सहित दर्जन भर लोग बताते हैं कि पानी इतना खारा और दूषित है कि उसे पीने में हिचकिचाहट महसूस होती है। लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों को कई बार सूचित करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन


महिलाओं ने एसडीएम से लगाई गुहार
वार्ड नंबर 4 की दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय में जाकर उपमंडल अधिकारी नागरिक को समस्या से अवगत कराया। महिलाएं पूर्व वार्ड पार्षद डालचंद सहारिया के साथ लघु सचिवालय पहुंचीं। नागरिक उपमंडल अधिकारी लक्ष्मीनारायण ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जेई प्रवेज को बुलाकर समाधान के लिए निर्देश दिए। एसडीओ ने बताया कि यमुना कैडर का पानी न आने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है और एक-दो दिन में शहर में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed