{"_id":"68b87a1cf22477f31d09596c","slug":"negligence-during-delivery-in-phc-bichhaur-condition-of-mother-critical-nuh-news-c-25-1-mwt1001-106043-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: पीएचसी बिछौर में डिलीवरी के दौरान लापरवाही, प्रसूता की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: पीएचसी बिछौर में डिलीवरी के दौरान लापरवाही, प्रसूता की हालत नाजुक
Wed, 03 Sep 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
पुन्हाना। बिछौर गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स निशा और सफाई कर्मचारी बीरवती ने डिलीवरी के दौरान लापरवाही बरती, जिसके कारण प्रसूता की हालत नाजुक हो गई। पीड़ित पक्ष ने प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायत भेजी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता सहाजान निवासी बिछौर ने बताया कि एक सितंबर को सुबह करीब 11 बजे वह अपनी गर्भवती पत्नी अरसीदा को प्रसव पीड़ा होने पर पीएचसी लेकर गया। आरोप है कि डिलीवरी के दौरान स्टाफ ने नवजात को जबरन खींचा, जिससे पीड़िता की हालत बिगड़ गई।
परिजनों का आरोप है कि हालत बिगड़ने के बावजूद अस्पताल की ओर से कोई एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई और दो घंटे बाद छुट्टी दे दी गई। इसके बाद सहाजान ने निजी वाहन से पत्नी को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
इस संबंध में पुन्हाना के प्रवर चिकित्सा अधिकारी मानसिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि जांच में स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।