फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Main roads of Tigaon are bad, pedestrians of many villages are troubled

Nuh News: तिगांव के मुख्य रास्ते खराब, कई गांवों के राहगीर परेशान

Wed, 10 Sep 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Updated Wed, 10 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
नगीना। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक नसीम अहमद के पैतृक गांव तिगांव का मुख्य रास्ता पिछले करीब पांच साल से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यहां से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है। मुख्य रास्ते पर गहरे गड्ढे होने के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। बस अड्डा से नांगल व झूड़ाखुर्द गांव के लिए जाने वाला रास्ता गड्ढों में तब्दील हो गया है जिसमें बरसात का पानी भरने के कारण लोगों का निकलना दूभर हो रहा है। इस कारण ग्रामीण बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन




तिगांव निवासी वहीद, पूर्व पंचायत समिति मेंबर मोहम्मद हारिस, समाजसेवी फकरुद्दीन, महबूब खान व इस्लाम ने बताया कि बस स्टैंड से नांगल, सिरसबास, पापड़ी और झूड़ाखुर्द को जोड़ने वाली सड़क उनके गांव के बीच से होकर गुजर रही है। पिछले लंबे समय से ओवरलोड वाहनों की आवाजाही के कारण रास्ते पर लगी इंटरलॉकिंग टाइलें जमीन में धंसी हुई हैं।
विज्ञापन

सड़क में बने गड्ढों में बरसात का पानी भरने के कारण लोगों को निकलने में काफी परेशानी हो रही है। आरोप है कि कई गांवों को जोड़ने वाले इस रास्ते को बनाने में अधिकारियों का भी कोई ध्यान नहीं है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ आस मोहम्मद के अनुसार सड़क का एस्टीमेट भेजा हुआ है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

इस रास्ते के निर्माण को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है। लिखित शिकायत दी गई उसके बावजूद सड़क का निर्माण कार्य नही करवाया गया है। अधिकारी आश्वासन तो देते हैं लेकिन समाधान नही करवा पाते। -आबिद हुसैन, सरपंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed