फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Internet bulk SMS services closed for 24 hours in Nuh Brajmandal Jalabhishek Yatra on Monday

नूंह में इंटरनेट-बल्क SMS सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद: ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा आज, पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में

Mon, 14 Jul 2025 12:05 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह।
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह। Published by: विकास कुमार Updated Mon, 14 Jul 2025 12:05 AM IST
सार

किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए जल, थल और नभ से निगरानी के सख्त प्रबंध किए गए हैं। रविवार को एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार और आईजी नाजनीन भसीन ने लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि यात्रा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण हो।

विज्ञापन
Internet bulk SMS services closed for 24 hours in Nuh Brajmandal Jalabhishek Yatra on Monday
ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा का आयोजन सोमवार को - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के पहले सोमवार को हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा का आयोजन 14 जुलाई जिले के तीन पांडवकालीन मंदिरों नल्हड़ महादेव, झिरकेश्वर महादेव, फिरोजपुर झिरका और श्रृंगेश्वर मंदिर, सिंगार में किया जाएगा। प्रशासन ने यात्रा की सफलता व सुरक्षा के लिए सभी तैयारियां स्थानीय सहयोग से पूरी कर ली हैं। यात्रा में मंत्री व विधायक भी शामिल हो सकते हैं। वहीं गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ने नूंह में अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा और ब्लक एसएमएस पर रोक लगाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


जल, थल और नभ से होगी निगरानी 
किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए जल, थल और नभ से निगरानी के सख्त प्रबंध किए गए हैं। रविवार को एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार और आईजी नाजनीन भसीन ने लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि यात्रा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण हो। सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में जाकर स्थानीय लोगों व संगठनों से संवाद बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में छानबीन
रात में गश्त और पहाड़ी इलाकों में छानबीन के निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी प्रवेश-निकासी प्वाइंट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 22 टुकड़ियों में पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स, घुड़सवार पुलिस, डॉग व बम स्क्वायड और नाइट विजन ड्रोन शामिल हैं।

विज्ञापन

मीट-मछली पर रोक
डीसी विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि 24 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात और 12 रिजर्व में रखे गए हैं। धारा 163 के तहत ड्रोन, पटाखे, मीट-मछली आदि पर रोक लगाई गई है। गांवों में पटवारी, ग्राम सचिव और सरपंचों को तालमेल बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

फ्लैग मार्च निकाला गया
14 जुलाई को तीनों धार्मिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में मांस-मछली की बिक्री, प्रदर्शन व हैंडलिंग पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। खुली मीट दुकानों और अतिक्रमण हटाने को लेकर रविवार को प्रशासन ने अभियान भी चलाया। आंबेडकर चौक पर रेहड़ियों को हटाया गया। वहीं, रविवार शाम नूंह शहर में स्थानीय पुलिस और आरएएफ ने संयुक्त फ्लैग मार्च किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed