फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Four people standing on the roadside were hit by a truck, one died

Nuh News: सड़क किनारे खड़े चार लोगों को ट्रक ने टक्कर मारी, एक की मौत

Mon, 08 Sep 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Updated Mon, 08 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
नूंह। नूंह बाजार से अपने गांव सौंख जाते समय सड़क किनारे खड़े चार लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में साहिल पुत्र शमशाद की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। शहर थाना पुलिस ने ट्रक के नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

गांव सौंख निवासी साहिल ने बताया कि वह और साकिब शनिवार रात लगभग नौ बजे मोटरसाइकिल से नूंह से अपने गांव जा रहे थे। तावडू रोड पर सिटी होटल के सामने उन्होंने सड़क किनारे खड़े साहिल पुत्र शमशाद और नासीर पुत्र मोज खां को देखा और उनसे बात करने लगे। तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक (नंबर आरजे 14 जीएन 7938) उनके पास आया और टक्कर मार दी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायलों को नलहड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने साहिल पुत्र शमशाद को मृत घोषित किया। जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed