फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Delhi Blast A Maulana and an Urdu teacher arrested from Shahi Jama Masjid in Nuh

Delhi Blast: शाही जामा मस्जिद से एक मौलाना और उर्दू टीचर गिरफ्तार, यहीं नमाज पढ़ने आता था 'आतंक' का डॉ. उमर

Thu, 20 Nov 2025 07:04 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Published by: विकास कुमार Updated Thu, 20 Nov 2025 07:04 PM IST
सार

जांच में यह भी सामने आया है कि डॉ. उमर नूंह की हिदायत कॉलोनी में किराए पर रह रहा था और इस दौरान वह अक्सर रायपुर स्थित मस्जिद में जाता था। साथ ही, पुलिस यह जांच कर रही है कि अमोनियम नाइट्रेट खरीदने सोहना मंडी स्थित खाद-बीज की दुकान पर उमर अकेला गया था या उसके साथ कोई और भी मौजूद था। 

विज्ञापन
Delhi Blast A Maulana and an Urdu teacher arrested from Shahi Jama Masjid in Nuh
दिल्ली धमाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में हुई तैयारियों के बाद दिल्ली के लालकिले पर हुए बम ब्लास्ट मामले की जांच में मेवात से लगातार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसी कड़ी में फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नूंह जिले के घासेड़ा गांव के एक मौलना व एक उर्दू शिक्षक को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों मस्जिद के मौलाना तैय्यब हुसैन और उर्दू शिक्षक फरहान को सोहना के रायपुर गांव स्थित शाही जामा मस्जिद से मंगलवार देर शाम उठाया गया था।

विज्ञापन

इसी मस्जिद में नमाज पढ़ने आता था डॉ. उमर
विभागीय सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी डॉ. उमर अक्सर रायपुर गांव की इसी मस्जिद में नमाज अदा करने जाता था। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने यह पता लगाने के लिए दोनों लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है कि क्या डॉ. उमर का उनसे कोई संपर्क था या वह मस्जिद में किस समय और कितने अंतराल पर आता-जाता था। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि मस्जिद में उसकी उपस्थिति के दौरान किसी प्रकार की मुलाकात या बातचीत हुई थी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किराए पर रह रहा था डॉ. उमर
जांच में यह भी सामने आया है कि डॉ. उमर नूंह की हिदायत कॉलोनी में किराए पर रह रहा था और इस दौरान वह अक्सर रायपुर स्थित मस्जिद में जाता था। साथ ही, पुलिस यह जांच कर रही है कि अमोनियम नाइट्रेट खरीदने सोहना मंडी स्थित खाद-बीज की दुकान पर उमर अकेला गया था या उसके साथ कोई और भी मौजूद था। जांच दल इन सभी पहलुओं को जोड़कर यह स्पष्ट करने की कोशिश कर रहा है कि क्या आरोपी को सोहना या नूंह में किसी प्रकार की स्थानीय मदद मिली थी।

विज्ञापन

मौलाना का परिवार बोला- वो निर्दोष हैं
इस बीच, मौलाना तैय्यब हुसैन के परिवार ने कहा है कि पूछताछ के लिए ले जाए गए उनके परिजनों का इस मामले से कोई संबंध नहीं है। मौलाना के छोटे भाई खुर्शीद, भांज मोहम्मद आरिफ और रिश्तेदार मोहम्मद असलम ने बताया कि शाही जामा मस्जिद हाईवे पर स्थित है, इसलिए देशभर से लोग यहां नमाज पढ़ने आ सकते हैं। इससे किसी विशेष संपर्क का अनुमान लगाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मेवात का सच्चा मुसलमान देश के लिए कुर्बान होने को तैयार है, लेकिन देश से गद्दारी नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके परिवार के सदस्य अपराध में संलिप्त पाए जाते हैं तो उन्हें दंड मिलना चाहिए, लेकिन निर्दोष होने पर उन्हें तुरंत रिहा किया जाए।

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच फिलहाल सभी तथ्यों की जांच कर रही है और उम्मीद है कि पूछताछ से मामले की कई कड़ियां स्पष्ट होंगी। सूत्रों का कहना है कि जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed