फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Attempt to rob in broad daylight at gunpoint, shopkeeper caught the scoundrel, the other absconded with the bike.

Nuh News: तमंचे के बल पर दिनदहाड़े लूट की कोशिश, दुकानदार ने बदमाश को दबोचा, दूसरा बाइक सहित फरार

Sat, 06 Sep 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Updated Sat, 06 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
पुन्हाना। दशहरा ग्राउंड स्थित आभूषण की दुकान पर शुक्रवार सुबह हथियारबंद लूट की कोशिश नाकाम रही। दुकानदार ने बहादुरी दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया जबकि उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। इस दौरान बदमाश ने दुकानदार के सिर पर देशी तमंचे की बट से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे दो नकाबपोश युवक बाइक से दुकान पर पहुंचे। दुकानदार नवीन कुमार के अनुसार, उन्होंने चांदी की अंगूठी दिखाने की मांग की। शक होने पर नवीन ने बात टालने की कोशिश की तभी एक युवक ने बैग से देशी तमंचा निकालकर लूटपाट का प्रयास किया। उसने फायर करने की कोशिश की लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद बदमाश ने तमंचे के बट से नवीन के सिर पर कई वार किए।
विज्ञापन

खून बहने के बावजूद नवीन ने हिम्मत जुटाई और आरोपी को पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए और बदमाश को काबू कर लिया। इस बीच दूसरा युवक बाइक लेकर फरार हो गया। घायल नवीन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बुलंदशहर के निवासी
थाना शहर प्रभारी राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान अहमद पुत्र ईशाक, निवासी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। फरार साथी का नाम आमिर है जो बुलंदशहर का ही रहने वाला है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी सुबह पलवल और हथीन होकर पुन्हाना पहुंचे थे और दुकान खुली देखकर वारदात की योजना बनाई। अहमद के खिलाफ उत्तर प्रदेश में आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों की मुलाकात जेल में हुई थी और रिहा होने के बाद से वे साथ रहकर अपराध की योजना बना रहे थे।


----------------

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किसी भी सूरत में क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां बढ़ने नहीं दी जाएंगी। -राजेश कुमार, सिटी थाना प्रभारी, पुन्हाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed