{"_id":"68bde7b43e0c1b4c3a0ffb11","slug":"a-person-returning-home-from-duty-was-hit-by-a-car-died-nuh-news-c-25-1-mwt1001-106155-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: ड्यूटी से घर लौट रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: ड्यूटी से घर लौट रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत
Mon, 08 Sep 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
नूंह। पॉलिटेक्निक कॉलेज से ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहे प्रमोद कुमार (55) को नूंह-होडल रोड पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे की शिकायत पर नूंह सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
उजीना निवासी हर्ष चौहान ने बताया कि उनके पिता शनिवार रात लगभग दस बजे उटावड़ राजकीय पॉलिटेक्निक
कॉलेज से घर लौट रहे थे। पेप्सी कंपनी के सामने मनसा होटल के पास कार ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजन उन्हें नल्हड़ मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। जयसिंहपुर चौकी प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। संवाद