{"_id":"6a53e687824db4c96c0e1c69","slug":"nuh-police-nab-vehicle-thief-six-stolen-bikes-recovered-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113552-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नूंह पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, छह चोरीशुदा बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नूंह पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, छह चोरीशुदा बाइक बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह।
नूंह पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छह चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश और सहायक पुलिस अधीक्षक वाई.वी.आर. शशि शेखर के मार्गदर्शन में एवीटी स्टाफ रोजका मेव लगातार कार्रवाई कर रहा है। 11 जुलाई 2026 को पुलिस ने रिजवान उर्फ रिज्जू निवासी अडबर, थाना सदर नूंह को एक चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार किया। जांच में बाइक गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र से चोरी की गई मिली। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर पांच अन्य चोरीशुदा बाइक भी बरामद हुईं। बरामद छह बाइकों में पांच स्प्लेंडर और एक आर-15 शामिल है। इनमें दो बाइक नूंह, दो गुरुग्राम और दो दिल्ली से चोरी की गई थीं। पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।