फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NTA ready for the touch free NEET 2020 exams students to be provided biscuits on center

पहली बार नीट 2020 में छात्रों को मिलेंगे बिस्कुट, टच फ्री परीक्षा के लिए एनटीए की तैयारी पूरी

Sun, 13 Sep 2020 11:26 AM IST
प्राची प्रियम सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 13 Sep 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
NTA ready for the touch free NEET 2020 exams students to be provided biscuits on center
सांकेतिक तस्वीर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) पहली बार नीट 2020 में परीक्षा केंद्र में छात्रों को बिस्कुट भी देगी। दूर से आने वाले और डायबटीज छात्रों को ध्यान में रखकर बिस्कुट देने की योजना बनायी गई है। दरअसल छात्र कोविड-19 संक्रमण के चलते परीक्षा केंद्र में खाने का कोई सामान नहीं ला सकते हैं। इसलिए उन्हें बिस्कुट दिया जा रहा है।

विज्ञापन


एनटीए महानिदेशक विनीत जोशी ने अमर उजाला को बताया कि टच फ्री नीट 2020 की तैयारी पूरी हो गई है। देशभर के 3862 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होने वाली परीक्षा में 15,19,375 उम्मीदवार भाग लेंगे। 
विज्ञापन


एनटीए महानिदेशक होने के नाते मैं सभी अभिभावकों और छात्रों को सुनिश्चित करता हूं कि परीक्षा टच फ्री और संक्रमण मुक्त रहेगी। उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। हालांकि छात्र और अभिभावकों से अपील है कि वे परीक्षा के नियमों का पालन करें और तय समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचकर जांच में सहयोग करें। वहीं, सभी राज्य सरकारों से परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना जांच किसी को परीक्षा देने की अनुमति नहीं
यदि किसी छात्र का तापमान 99.4 डिग्री से अधिक होगा तो उसे आइसोलेशन रूम में परीक्षा देनी होगी। यहां पर तैनात शिक्षक पीपीई किट पहनकर डयूटी देंगे। यदि कोई छात्र पीपीई किट और फेसशील्ड पहनकर परीक्षा देना चाहता होगा तो उसे अनुमति होगी। 

हालांकि ऐसे छात्रों को तय समय से परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा, ताकि उसकी पीपीई किट, फेसशील्ड आदि की पूरी जांच हो सके। बिना जांच के उसे परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

तीन लाख शिक्षक और अधिकारियों को मिला जिम्मा
देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा नीट 2020 के सफलता पूर्वक आयोजन में तीन लाख शिक्षक और अधिकारी तैनात किए गए हैं। यह पिछले साल के मुकाबले दोगुने अधिक हैं। पहले डेढ़ लाख तक शिक्षक व अधिकारी तैनात होते थे। इस बार परीक्षा नियंत्रक के साथ उप-परीक्षा नियंत्रक की भी तैनाती की गई है।


30 छात्रों पर एक जैमर, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी से निगरानी
पेन और कागज आधारित परीक्षा में नकल रोकने के लिए परीक्षा में 30 छात्रों पर एक जैमर, सीसीटीवी और वीडियोग्राफी से निगरानी होगी। परीक्षा नियंत्रक विभाग और एनटीए मुख्यालय से सीधी निगरानी की जाएगी। छात्र बेशक मास्क पहने होंगे, लेकिन सही छात्र ही परीक्षा दे रहा है, इसकी गोपनीय तरीके से जांच भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed