{"_id":"68045b8221bd43d4e70425c0","slug":"nsut-s-three-day-cultural-festival-moksha-begins-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"NSUT: एनएसयूटी के तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव 'मोक्ष' का आगाज, गानों पर थिरके छात्र; अमर उजाला है नॉलेज पार्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NSUT: एनएसयूटी के तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव 'मोक्ष' का आगाज, गानों पर थिरके छात्र; अमर उजाला है नॉलेज पार्टन
Sun, 20 Apr 2025 07:57 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 20 Apr 2025 07:57 AM IST
सार
सांस्कृतिक उत्सव की इस साल की थीम ‘मिथक और रहस्य’ है। इस अवसर पर छात्रों ने आधुनिक मूड में प्राचीन रहस्यों की कहानियों को घुमाते हुए और ड्रैगन को नाचते हुए देखा। हर तरफ केवल खुशियों का माहौल नजर आया।
विज्ञापन
पहले दिन फैशन शो में छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसयूटी) के तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव 'मोक्ष' का आगाज शनिवार से हो गया। द्वारका स्थित यूनिवर्सिटी परिसर में 19 से 21 अप्रैल तक चलने पर वाले कार्यक्रम में अमर उजाला नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में 150 से ज्यादा कॉलेजों के छात्रों ने 100 से अधिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक उत्सव की इस साल की थीम ‘मिथक और रहस्य’ है। इस अवसर पर छात्रों ने आधुनिक मूड में प्राचीन रहस्यों की कहानियों को घुमाते हुए और ड्रैगन को नाचते हुए देखा। हर तरफ केवल खुशियों का माहौल नजर आया। कोई अपने दोस्तों के साथ तो कोई अपने परिवारजनों के साथ फेस्ट का आनंद उठाने आया हुआ था। बॉलीवुड गानों पर छात्र थिरकते दिखे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के पहले दिन फैशन शो में छात्रों के बीच प्रतिभागियों ने अपना जलवा बिखेरा। कोई ड्रैगन ड्रेस पहने हुए था, तो कोई प्रतिभागी रानी की तरह तैयार होकर आई थी। ऐसे में छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इसके अलावा समाज में मौजूद कई मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों ने नाटक के जरिये अपनी अद्भुत कला का अभिनय पेश किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
इसके अलावा कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इसमें पुशअप, टग ऑफ वॉर समेत अन्य प्रतियोगिता थीं। इसके माध्यम से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। वहीं, शाम के समय उत्सव को चार चांद लगाने का काम गायक सलीम सुलेमान ने किया।
सांस्कृतिक उत्सव की इस साल की थीम ‘मिथक और रहस्य’ है। इस अवसर पर छात्रों ने आधुनिक मूड में प्राचीन रहस्यों की कहानियों को घुमाते हुए और ड्रैगन को नाचते हुए देखा। हर तरफ केवल खुशियों का माहौल नजर आया।