फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nsui protest against mla office in faridabad

विधायक के कार्यलय पर एनएसयूआई का प्रदर्शन

Tue, 11 Jul 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 11 Jul 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
nsui protest against mla office in faridabad
NSUI

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के नए नियम के विरोध में कार्यकर्ताओं ने सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक की गैरमौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने उनके भाई टिपरचंद शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कृष्ण अत्री ने बताया कि विश्वविद्यालय ने तीसरे सेमेस्टर में दाखिले के लिए पहले सेमेस्टर में 50 फीसदी अंकों की बाध्यता का नियम लागू किया है। पिछले एक सप्ताह से छात्र विश्वविद्यालय के नए नियम का विरोध कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं है।
विज्ञापन


इस नियम के कारण प्रदेश के 13 जिलों के छात्रों का दाखिला रुक गया है। यदि जल्द ही छात्र हित में निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। जिला महासचिव दीपक रावत ने बताया कि मदवि के नए नियमों के विरोध में जिला प्रशासन एवं उद्योग मंत्री विपुल गोयल को ज्ञापन दिया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अग्रवाल कॉलेज से दीपक रावत, नेहरू कॉलेज से सुनील मिश्रा, जेबी नॉलेज पार्क से कुंज बैसोया, डीएवी कॉलेज से मोहित, भारत यादव, हैप्पी बीसला, कपिल हुड्डा, हिमांशु भट्ट, चेतन दीक्षित, अभिषेक शर्मा, आकाश पंडित, अभिजीत झा, अभिनंदन त्यागी, भरत गोयल, शुभम चौधरी,  विजय डागर, अजित त्यागी, शुभम पंडित, समंदर रावत, योगेश, दीपक, गौरव नागर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed