{"_id":"5b9f7dc2867a5501332a5ef7","slug":"nsui-filed-petition-against-delhi-university-students-election-result-in-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव परिणाम को हाईकोर्ट में एनएसयूआई ने दी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव परिणाम को हाईकोर्ट में एनएसयूआई ने दी चुनौती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 17 Sep 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के तीन उम्मीदवारों ने दिल्ली उच्च न्यायालय में सोमवार को एक याचिका दायर कर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के परिणाम को चुनौती दी है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति एस रविन्द्र भट और न्यायमूर्ति एके चावला की पीठ के समक्ष इसका उल्लेख किया गया जिसने इसे सोमवार को ही सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर लिया। तीन उम्मीदवारों ने यह याचिका दायर कर ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। साथ ही, उन्होंने सवाल किया है कि निजी तौर पर खरीदी गयी ईवीएम का इस्तेमाल 12 सितंबर को हुए डूसू चुनावों में कैसे किया जा सकता है।
विज्ञापन
अपनी याचिका में उम्मीदवारों ने डूसू चुनाव में इस्तेमाल में की गई ईवीएम सुरक्षित रखने का भी अनुरोध किया है। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने पिछले गुरुवार को कहा था कि डूसू चुनाव में इस्तेमाल में लाई गई ईवीएम चुनाव आयोग ने नहीं दिये थे और संभवत वे निजी तौर पर खरीदी गई थी।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के परिणाम 13 सितंबर को घोषित किए गए थे जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े छात्र संगठन एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद)
को अध्यक्ष सहित चार में से कुल तीन सीटें हासिल हुई हैं। वहीं, कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआई को सिर्फ एक सीट मिली है।