फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NSUI demonstrated to demand 12 days menstrual leave

Delhi NCR News: एनएसयूआई ने 12 दिन की मासिक धर्म अवकाश की मांग के लिए किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने बुधवार को डीयू में सभी छात्राओं के लिए प्रति सेमेस्टर 12 दिन मासिक धर्म अवकाश की मांग के लिए प्रदर्शन किया। आर्ट्स फैकल्टी में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती रही। प्रदर्शन के दौरान छात्रों की डीयू सुरक्षा कर्मियों के साथ थोड़ी धक्का मुक्की भी हुई। एनएसयूआई ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि मासिक धर्म स्वास्थ्य सीधे तौर पर छात्राओं की शैक्षणिक प्रदर्शन, मानसिक स्वास्थ्य और कैंपस जीवन में भागीदारी को प्रभावित करता है। इस आवश्यकता को नजरअंदाज करना कई छात्राओं को शारीरिक तकलीफ झेलते हुए कक्षाओं में अनुपस्थित रहने या स्वास्थ्य से समझौता करने के लिए मजबूर करता है। एनएसयूआई की मांग है कि डीयू एक संवेदनशील नीति अपनाए। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि बारह दिन का मासिक धर्म अवकाश हर छात्रा का अधिकार है। जब तक दिल्ली विश्वविद्यालय इस नियम को लागू नहीं करता, हम लड़ाई जारी रखेंगे। यह प्रावधान दुनिया के कई देशों में और भारत के कई विश्वविद्यालयों में लागू है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed