फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NRIs are also affected with demonetisation

नोटबंदी की चपेट में आए अप्रवासी भारतीय, उनके परिवारों पर भी नोट का संकट

Thu, 17 Nov 2016 11:38 AM IST
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 17 Nov 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
NRIs are also affected with demonetisation
- फोटो : अमर उजाला

अप्रवासी भारतीयों के परिवारों पर भारत में ही नोट का संकट छा गया है। देश से बाहर काम धंधा कर भारत में परिवारों का पेट पालने वाले ऐसे भारतीयों के परिवार के सदस्य देश में ही बैंक अकाउंट से पैसा नहीं निकाल नहीं पा रहे हैं। बैंकों व एटीएम के बाहर भारी भीड़ इसकी वजह बताई जा रही है।

विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर-12 निवासी चमन अब्बास कुवैत में कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। उनकी पत्नी और एक बच्ची भारत में रहती है। चमन परिवार को वहीं से पैसे भेजते हैं, लेकिन यहां बैंक से पैसा निकालने में उनका परिवार चार दिन बाद भी सफल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


चमन के भाई गुलशन अब्बास का कहना है कि पैसे नहीं निकलने से बच्ची के दूध तक पर संकट छा गया है। इसी तरह से बिहार निवासी शाहनवाज सऊदी अरब में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वह समय-समय पर परिवार के लिए पैसा भेजते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी बैंक भी नहीं बदल रहे पैसे

NRIs are also affected with demonetisation

इसके लिए वह परिवार के अकाउंट में नियमित तौर पर पैसा डालते रहते हैं, लेकिन 8 नवंबर से 500 और 1000 के नोट बंद होने के बाद उनके परिवार के लोगों को तकलीफ हो रही है।

उन्हें सूचना मिल रही है कि बैंकों से पैसा निकालना बेहद मुश्किल हो रहा है। यही नहीं एटीएम से भी पैसा निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसे में उन्होंने अपने परिवार को कुछ दिन इंतजार करने को कहा है, ताकि हालात सुधरने के बाद वह पैसे निकालकर उसका उपयोग दूसरे काम में कर सकें।


इस बाबत सिंगापुर के एक प्राइवेट बैंक में काम करने वाले समीर कुमार ने भी इसे स्वीकार किया। उनका कहना है कि जैसी हालत सभी की है वैसी ही उनके भारत में रहने वाले परिवार की भी है। सभी हालात के सुधरने और बैंकों और एटीएम में कैश का इंतजार कर रहे हैं।


विदेशी बैंक भी नहीं बदल रहे पैसे
सऊदी अरब के निजी कंपनी में काम कर रहे शाहनवाज का कहना है कि यहां के बैंकों ने बाहर नोटिस चिपका दिया है। इसमें भारत के 500 और 1000 के नोट नहीं बदलने की बात लिखी गई है। उनके पास भी 10000 रुपये के बड़े नोट हैं। अब वह भारत आएंगे तो ही वहां के बैंक में जमा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed