पत्नी को छोड़कर भाग रहा था जर्मनी, एयरपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो अपनी पत्नी को भारत में छोड़कर खुद जर्मनी भागने की कोशिश में था। आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया।
बता दें कि आरोपी पंजाब का रहने वाला था। दिल्ली हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को पहले ही सतर्क कर दिया गया था कि गुरमीत सिंह नाम का शख्स भारत छोड़ने की कोशिश कर रहा है और उसका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जर्मनी का रहने वाला गुरमीत जनवरी 2011 में समाना की रहने वाली प्रितपाल से शादी की थी। शादी के एक महीने बाद, वह जर्मनी के चला गया। इसके बाद एक बार भारत आया और फिर आना बंद कर दिया।
इस बीच प्रितपाल गर्भवती हो गई और 2012 में एक बेटे को जन्म दिया। कुछ दिनों बाद पता चला कि वह जर्मनी में पहले से ही एक श्वेत महिला से शादी कर चुका था और उसके बच्चे भी थे। कुछ दिन बाद ससुराल वालों ने भी घर से निकाल दिया।
हाल ही में प्रितपाल को यह पता चला कि गुरमीत नेपाल के रास्ते भारत में घुसा हआ है। उसके खिलाफ एक लुक-आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। उप पासपोर्ट अधिकारी अमित कुमार रावत के अनुसार सोमवार को गुरमीत के पासपोर्ट को सस्पेंड कर दिया गया था। पासपोर्ट सस्पेंड करने के बाद इसकी सूचना हर जगह दी जाती है।
यही कारण था कि गुरमीत भागने के प्रयास दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हो गया। रावत ने बताया कि गुरमीत को गिरफ्तार कर पटियाला पुलिस को सौंप दिया गया है।