{"_id":"1e2cfa87e4da8648e06957111c74c147","slug":"nrhm-scam-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस विधायक समेत कई डॉक्टरों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस विधायक समेत कई डॉक्टरों पर कसा शिकंजा
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 02 Mar 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में हुए हजारों करोड़ के एनआरएचएम घोटाला प्रकरण में सीबीआई ने एक बार फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीबीआई ने शनिवार को गाजियाबाद स्थित विशेष सीबीआई कोर्ट में चार चार्जशीट पेश कर दीं।
विज्ञापन
इन चार्जशीट में बहराइच में पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक मुकेश श्रीवास्तव, दो पूर्व सीएमओ समेत कई डाक्टरों के नाम शामिल हैं।
प्रकरण में यूपी के बहराइच, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती हुए घोटाले में सीबीआई ने 23 फरवरी 2012 को रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को सीबीआई के डिप्टी एसपी राजेश कुमार चारों मामलों की चार्जशीट लेकर गाजियाबाद पहुंचे और विशेष सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दीं।
विज्ञापन
चार्जशीट में बहराइच की पयागपुर विधानसभा सीट से चुने गए कांग्रेसी विधायक मुकेश श्रीवास्तव, श्रावस्ती के पूर्व सीएमओ डा. सुरेंद्र कुमार महाराज, डा. एसके त्रिपाठी, एसीएमओ डा. एके संत, सर्जन और डिस्ट्रिक परचेज कमेटी के मेंबर डा. मनोज मिश्रा, कमेटी के इंचार्ज डा. आरएन वर्मा, फैजाबाद डिपो मैनेजर देशराज सिंह के अलावा बहराइच की दवा कंपनी बीएल इंटरप्राइजेज की प्रोपराइटर सविता श्रीवास्तव का नाम शामिल है।
विज्ञापन
मामला 8 करोड़ की दवा खरीद से संबंधित है। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में माना है कि एनआरएचएम योजना के तहत दवा खरीद में लाखों की बंदरबांट की गई।
एनआरएचएम घोटाला : दवा कारोबारी नरेश ग्रोवर एम्स में भर्ती
गाजियाबाद। चर्चित एनआरएचएम घोटाले के एक आरोपी नरेश ग्रोवर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डासना जेल प्रशासन ने इसकी सूचना सीबीआई विशेष कोर्ट को दी है। बता दें कि मैसर्स सर्जिक्वाइन लिमिटेड नामक फर्म के मालिक नरेश ग्रोवर को पिछले काफी समय से आंख में शिकायत है।
सीबीआई कोर्ट को भेजे अपने पत्र में जेल प्रशासन ने बताया है कि जेल के वरिष्ठ चिकित्सक की सलाह पर नरेश ग्रोवर को शुक्रवार को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया था। जांच के बाद एम्स चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया।