फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NRHM scam: Former minister Babu Singh Kushwaha got bail

NRHM घोटाला: बाबू सिंह कुशवाहा को जमानत

Thu, 04 Feb 2016 09:35 PM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
NRHM scam: Former minister Babu Singh Kushwaha got bail

एनआरएचएम घोटाले में करीब पौने चार साल से डासना जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को आखिर जमानत मिल ही गई। बृहस्पतिवार को सीबीआई विशेष न्यायाधीश जी. श्रीदेवी की कोर्ट ने चारों मामले में बाबू सिंह कुशवाहा को जमानत दे दी।

विज्ञापन


कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि आरोपी को तीन मामलों में 50-50 लाख और एक मामले में 75 लाख रुपये कोर्ट में जमा कराने होंगे। इसके अलावा चारों मामलों में 50-50 हजार के दो गवाह भी पेश करने होंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को कोर्ट से परवाना जारी होने के बाद कुशवाहा जेल से रिहा हो सकते हैं। पूर्व डीजी हेल्थ एसपी राम को भी एक मामले में जमानत मिल गई है।

20 गवाह ही सीबीआई पेश करा पाई और म‌िल गई जमानत

NRHM scam: Former minister Babu Singh Kushwaha got bail

बाबू सिंह कुशवाहा की एक अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि तीन माह में उनकी गवाही पूरी कराई जाए। इसी के चलते उनके केस प्राथमिकता के आधार पर सुने गए।


हालांकि इस दौरान कभी हड़ताल और कभी अवकाश के चलते मात्र 20 गवाह ही सीबीआई पेश करा पाई। समयावधि समाप्त होने पर बृहस्पतिवार को कुशवाहा के अधिवक्ताओं ने चारों मामलों में जमानत अर्जी लगा दी।

सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक वीके शर्मा ने पूर्व मंत्री की जमानत अर्जियों  पर विरोध जताया। दोनों पक्षों की बहस के बाद विशेष कोर्ट ने देर शाम पूर्व मंत्री की जमानत मंजूर कर ली। रकम जमा कराने के लिए उन्हें चार सप्ताह का समय दिया है। अब शुक्रवार को पूर्व मंत्री अपने बेलबांड कोर्ट में पेश कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed