फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NRHM scam babusingh kushwaha asked parole for daughter marriage

NRHM घोटाला: बाबू सिंह कुशवाहा ने बेटी की शादी के लिए मांगी 21 दिन की पैरोल

Wed, 12 Apr 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 12 Apr 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
NRHM scam babusingh kushwaha asked parole for daughter marriage
बाबू सिंह कुशवाहा
एनआरएचएम घोटाले में फंसे यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने अपनी बेटी की शादी के लिए कोर्ट से पैरोल मांगी है। सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की कोर्ट में अर्जी देकर कुशवाहा ने 15 अप्रैल से 6 मई तक का पैरोल मांगा है। अर्जी पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 13 अप्रैल की तारीख नियत की है।
विज्ञापन


यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को सीबीआई ने एनआरएचएम घोटाले के कई मामलों में आरोपी बना रखा है। ज्यादातर मामलों में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। 
विज्ञापन


पिछले दिनों यूपी के ही पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा के साथ ही सीबीआई ने एक बार फिर से कुशवाहा को आरोपी बनाया था। 

चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हुए थे कुशवाहा

NRHM scam babusingh kushwaha asked parole for daughter marriage
बाबू सिंह कुशवाहा
चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी कुशवाहा कोर्ट में पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ पहले गैर जमानती वारंट और फिर कुर्की के आदेश भी जारी कर दिए गए थे। इसके बाद पूर्व मंत्री ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, तभी से वह डासना जेल में बंद हैं।

मंगलवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से सीबीआई कोर्ट में दी गई अर्जी में बताया गया है कि बाबू सिंह कुशवाहा की बेटी की शादी 29 अप्रैल को है। शादी की तैयारियों और अन्य रस्मों के निर्वहन के लिए आरोपी को 15 अप्रैल से 6 मई तक पैरोल चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed