फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NPCL stopped power supply of BSA and consumer forum

उपभोक्ता फोरम और BSA को NPCL ने दिया झटका

Sat, 01 Mar 2014 03:10 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 01 Mar 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
NPCL stopped power supply of BSA and consumer forum

ग्रेटर नोएडा में बिजली बकाया चुकता न करने पर नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) की टीम ने जिला उपभोक्ता फोरम समेत जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय (बीएसए) की बिजली काट दी।

विज्ञापन


बिजली काट दिए जाने से अधिकारी व कर्मी अंधेरे में बैठे रहे और काम ठप रहा। समय पर बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एनपीसीएल की टीम ने जिला उपभोक्ता फोरम और जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय की बिजली काट दी।
विज्ञापन


एनपीसीएल प्रवक्ता समरजीत मोहंती ने बताया कि बकाया राशि चुकता न करने पर बिजली काटी गई है। जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय के अनुसार एक सप्ताह पहले भी तीन दिनों तक बिजली कटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नोएडा में जहरीली गैस हुई लीक, 2 की मौत


इस बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बिजली का करीब एक लाख 67 हजार रुपए का बिल था। जिसमें एक लाख रुपए पूर्व और 50 हजार रुपए इस सप्ताह जमा किया गया था।


बाकी के बकाया राशि 31 मार्च के पहले जमा करने को लेकर एनपीसीएल को जानकारी दे दी गई थी। बिजली कटने से कार्यालय में कंप्यूटर बंद होने से काम ठप रहा। कर्मचारी अंधेरे में बैठे रहे। दूसरी तरफ बिजली कटने से जिला उपभोक्ता फोरम में काम-काज प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed