फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now you will pay electricity bills via Paytm

अब पेटीएम से भरें बिजली बिल, गिफ्ट और कैश बैक ऑफर भी

Sat, 16 Apr 2016 01:30 AM IST
मनोज कुमार/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
मनोज कुमार/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 16 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Now you will pay electricity bills via Paytm
पेटीएम से भरें ब‌िजली का ब‌िल

नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) एक ऐसी योजना लेकर आई है इसमें उपभोक्ताओं को बिल भुगतान करने के साथ-साथ अब गिफ्ट और कैश बैक ऑफर भी मिलेंगे। एनपीसीएल ने पेटीएम से करार किया है जिसके तहत 10 अप्रैल से उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पेमेंट करने पर कैशबैक और गिफ्ट मिल रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड की बिजली खपत के अनुसार बिलों का भुगतान उचित प्रकार से नहीं हो पा रहा था। इसके लिए कंपनी ने पहले बिल डेस्क व्यवस्था भी लोगों के लिए चालू कर रखी है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं के लिए मशीन लगा रखी है। जिसमें चेक के माध्यम से भी बिल अदा किया जाता है। इसके अलावा उपभोक्ता सीधे कंपनी के आफिस में जाकर भी बिल जमा कर सकते हैं। पिछले कुछ दिन से लगातार कुछ उपभोक्ता ऑनलाइन बिल पेमेंट करने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइट पर जाएंगे तो पेट‌िएम से बिल जमा करने का विकल्प आएगा

Now you will pay electricity bills via Paytm

कंपनी के जीएम एस गांगुली ने बताया कि कंपनी ने ऑनलाइन बिल पेमेंट जमा कराने के लिए पेटीएम कंपनी से करार किया गया है। जो बिल जमा करने पर कैश बैक ऑफर या फिर कोई गिफ्ट अकसर देती है। हालांकि यह पेटिएम कंपनी की अपनी मर्जी है कि वह कैशबैक सा कोई ऑफर दे या न दें।

कंपनी के अफसरों ने बताया कि कोई भी अफसर नोएडा पावर कंपनी की साइट खोले या फिर पेटिएम की वेबसाइट पर जाए। अगर एनपीसीएल की साइट पर जाएंगे तो पेटिएम से बिल जमा करने का विकल्प आएगा।

इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति पेटिएम की वेबसाइट पर जाएगा तो वहां एनपीसीएल का बिल जमा करने के लिए भी विकल्प आएगा। जिससे ग्राहक उन्हें चुनकर बिल अदा कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed