{"_id":"ad4593013786103cc91d1256dd59ad86","slug":"now-you-can-file-vehicle-tax-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-गाजियाबाद के बाद नोएडावासियों को मिली सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-गाजियाबाद के बाद नोएडावासियों को मिली सुविधा
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 14 Dec 2013 03:56 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ और गाजियाबाद के बाद अब नोएडा में भी वाहनों का टैक्स ऑनलाइन जमा कराया जाएगा। अगले महीने से परिवहन विभाग स्टेट से रजिस्टर्ड कमर्शियल वाहनों के लिए यह व्यवस्था लागू करेगा।
विज्ञापन
फिलहाल टैक्स जमा कराने के लिए सेक्टर-32 स्थित ऑफिस में लंबी लाइन लगती है। जबकि विभाग के राजस्व का बड़ा हिस्सा कमर्शियल वाहनों के टैक्स से आता है। ऐसे में ऑनलाइन प्रणाली करदाताओं के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
विज्ञापन
एआरटीओ (प्रशासन) रचना यदुवंशी ने बताया कि यह प्रणाली जनवरी से शुरू होगी। इसके तहत विभाग के पोर्टल पर जाकर वाहन के नंबर आदि की सहायता से टैक्स जमा किया जा सकेगा। इसमें करदाताओं को नेटबैंकिंग व कार्ड से पेमेंट की सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन