फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now would be the auto driver's photo and phone numbers, due Know

अब ऑटो के अंदर होगी चालक की फोटो और फोन नंबर, जानिए वजह

Mon, 17 Oct 2016 12:04 AM IST
गौरव चौधरी/अमर उजाला, गुड़गांव
गौरव चौधरी/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 17 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Now would be the auto driver's photo and phone numbers, due Know
पिंक ऑटो - फोटो : Demo Pic

शहर में ऑटो में हो रही लूटपाट और छेडख़ानी की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार किया है।  जल्द ही उस पर अमल करना शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने टैक्सी की तर्ज पर अब ऑटो के अंदर चालक का मोबाईल नंबर और फोटो लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही ऑटो पर नंबर सही तरीके से लिखा होना चाहिए और चालक के पास लाईसेंस भी होना अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन


जो चालक किराये पर ऑटो चला रहे है उस ऑटो में मालिक और चालक की फोटो और मोबाईल नंबर लिखा जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस 23 अक्तूबर से शहर के तीनों जोन में चेकिंग और जागरूक अभियान चलाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं को भी जागरूक किया जाएगा की वह कैसे वह अपनी सुरक्षा कर सकती है। मालूम हो कि पिछले छह माह में एक दर्जन से ज्यादा लूटपाट और छेड़छाड़ वाली घटनाएं ऑटो में सफर करने के दौरान हुई । 

उस पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया है, देखना होगा कि ऑटो चालक पुलिस के इस अभियान में कितना सहयोग करते है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि शहर में लगभग चालीस हजार से ज्यादा ऑटो चल रहे है। जिसमें से 70 प्रतिशत ऑटो बिना कागजों और नंबर के चल रहे है। 

हेलमेट के लिए अभियान
टू-व्हिलर पर सफर करने वाले दोनों मुसाफिरों को हेलमेट लगाना अनिवार्य होगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस 17  से 22 अक्तूबर तक अभियान चलाएगी व जागरूक करेगी और चालना भी काटेगी। 


मार्केट होगी जाम मुक्त
हेलमेट और ऑटो अभियान के बाद नंवबर माह से ट्रैफिक पुलिस शहर के बड़े बाजारों में लगने वाले जाम से मुक्त करने के लिए पीली लाइन बनाएगी । जिसके बाद मार्केट में दुकानदारों द्वारा रोड पर किए  गए कब्जों से जगह मुक्त होगी और जाम मुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed