फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now would be affordable Electricity

अब दो रुपये प्रति यूनिट मिलेगी बिजली !

Thu, 23 Jan 2014 12:53 AM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 23 Jan 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
Now would be affordable Electricity

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के आंदोलन के बाद से यूपी में लोगों ने सस्ती बिजली मिलने का सपना देखना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र में बिजली दरों में कमी ने यूपी सरकार को और दबाव में ला दिया है।

विज्ञापन


ऐसे में यहां रिटायर्ड विद्युत अफसर सस्ती बिजली देने का फार्मूला तैयार करने में जुट गए हैं। इनका दावा है कि यदि उनके फार्मूले पर गौर किया जाए तो घरेलू उपभोक्ताओं को दो रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली मिल सकती है।
विज्ञापन


यूपी में विद्युत दर चार रुपये यूनिट है, लेकिन खपत के आधार पर ज्यादातर उपभोक्ता छह रुपये की दर से पेमेंट कर रहे हैं। पावर कारपोरेशन कर्मचारी-अधिकारी संघ के राष्ट्रीय महासचिव शैलेंद्र दूबे ने दरों को आधा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अनुसार कारपोरेशन से रिटायर्ड चीफ इंजीनियरों ने सस्ती बिजली देने का फार्मूला तैयार किया है, जिससे दरों को आधा करने के बावजूद सरकार को नुकसान नहीं होगा।


दूबे ने बताया कि कमीशन खोरी, खरीद में फिजूलखर्ची और चोरी नियंत्रित कर बिजली सस्ती करने में मदद मिलेगी। कारपोरेशन एसोसिएशन रीजनल प्रवक्ता वीके अग्रवाल ने बताया कि सरकार के पास बिजली दर कम करने की इच्छाशक्ति का अभाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed