{"_id":"0ac7cae03f275fc629d6285a818c62c5","slug":"now-wi-fi-facility-in-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बसों में मिलेगी फ्री वाई-फाई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बसों में मिलेगी फ्री वाई-फाई सुविधा
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 17 Apr 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव से जाने वाली वॉल्वो बसों में अब आप वाई-फाई की सुविधा ले सकेंगे।
विज्ञापन
इसके लिए यात्रियों को कोई फीस अदा नहीं करना पड़ेगा। गुड़गांव डिपो में लोगों को यह सुविधा देने के लिए काम शुरू हो गया है।
ड्राइवर के पास वाले बोनट में जगह भी बना दी गई है। दरअसल, हाल ही में रोडवेज मुख्यालय ने बसों में अतिरिक्त सुविधा दिए जाने को लेकर प्रत्येक डिपो से सुझाव मांगे थे।
गुड़गांव समेत अन्य डिपो ने भी बसों में इंटरनेट सुविधा के लिए विचार रखे थे। तर्क यह दिया गया कि गुड़गांव, रोहतक जैसे शहरों से काफी संख्या में कारोबारी सफर करते हैं। यह सुविधा शुरू होने के बाद रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: गुड़गांव के लोगों को दिल्ली आकर पकड़नी होगी ट्रेन
विज्ञापन
इसके बाद उच्च अधिकारियों की सहमति पर बसों में वाई-फाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया। इससे लंबी रूटों पर यात्रियों का सफर मजेदार होगा। साथ ही लैपटॉप या मोबाइल के माध्यम से इंटरनेट पर मेल, चैटिंग, सर्फिंग सहित कई उपयोगी काम कर सकेंगे।
गुड़गांव डिपो के महाप्रंबधक अश्विनी डोगरे ने बताया कि जल्द ही वाई-फाई से लेस बस सड़क पर दौड़ेंगी। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। सिटी बसों के रख-रखाव पर पूरा ध्यान दिया जाता है। कहीं कमी है तो पता लगाकर उसे भी दूर किया जाएगा।