फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   now vigilance team of haryana will probe unknown letter too

गुमनामी पत्र पर भी विजिलेंस करेगा जांच, तर्क पर नहीं तथ्य पर होगी पड़ताल

Tue, 04 Apr 2017 01:12 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुरुग्राम
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 04 Apr 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
now vigilance team of haryana will probe unknown letter too
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए विजिलेंस ने नई पहल की है। पहली बार प्रदेश भर के जिला मुख्यालय पर शिकायत बॉक्स लगाए जाएंगे। इसकी चाभी डीजी विजिलेंस के पास होगी। इतना ही नहीं इस बार गुमनाम शिकायतों पर भी विजिलेंस गौर करेगा। आरोप सही पाए जाएंगे, तो कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


विजिलेंस के डीजी बी. के. सिन्हा ने बताया कि विजिलेंस की ओर से भ्रष्टाचार रोकने की कवायद में प्रदेश सरकार की सहमति के बाद अहम फैसला लिया गया है। अब तक लोग विजिलेंस जिला मुख्यालय व विभाग के कार्यालय पर अपना नंबर लिख कर छोड़ देते थे। उसे सामने वाले की तुलना में खुद के लिए ज्यादा खतरा लगता है।
विज्ञापन


अमर उजाला को उन्होंनेे बताया कि अप्रैल में ही प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर विजिलेंस का शिकायत बॉक्स होगा। जिसकी चाभी उनके पास होगी। विजिलेंस को अब तक की छानबीन में भ्रष्टाचार कम होने की बात सामने आई है, मगर वह इतनी शिकायत व जानकारी से संतुष्ट नहीं है। ऐसे में भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने के लिए तर्क पर नहीं तथ्य पर आधारित जांच-पड़ताल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाक्स में यदि गुमनामी शिकायत आती है और शिकायत करने वाले के तथ्य सही पाए जाते हैं, तो भ्रष्टाचारी पर शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के एजेंडे में भ्रष्टाचार मुक्त करने का संकल्प है। विजिलेंस की इस कवायद को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की विशेष अनुमति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed