{"_id":"5ec215938ebc3e90354c6ff3","slug":"now-traders-are-waiting-for-the-guideline-of-delhi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब व्यापारियों को दिल्ली सरकार की गाइडलाइन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब व्यापारियों को दिल्ली सरकार की गाइडलाइन का इंतजार
Mon, 18 May 2020 10:26 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 18 May 2020 10:26 AM IST
सार
- लॉकडाउन-4 में फिर उलझे व्यापारी
- व्यापारियों ने कहा... क्या गारंटी है कि लॉकडाउन-5 नहीं आएगा
विज्ञापन
delhi lockdown
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
लॉकडाउन-4 में एक बार फिर व्यापारी उलझ गए हैं। अब उन्हें व्यापार की चिंता ज्यादा सताने लगी है। व्यापारियों का कहना है कि केंद्र सरकार का तो आदेश मानेंगे, लेकिन सरकार को यह भी तय करना चाहिए कि अगले महीने से दुकानें खुलेंगी तो फिर इसके लिए क्या ठोस कदम उठाया जा रहा है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का कहना है कि अब राज्य सरकार की गाइड लाइन का इंतजार है। व्यापारी इस बात से चिंतित हैं कि दुकान के अंदर का बहुत सामान, वस्तुएं एक्पायर हो जाएंगी। सरकार ऐसा क्या इंतजाम करने जा रही हैं जिससे व्यापार 1 जून से दुकानें खुल सकें।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल दिल्ली प्रदेश की तरफ से रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई। जूम मीटिंग में करीब 40 संस्थाओं से जुड़े व्यापारी नेताओं की यह राय थी कि बाजारों को चरणबद्ध तरीके से ऑड-ईवन फॉर्मूले या बाजारों को आंशिक रूप से खोला जाना चाहिए। उद्योग व्यापार मंडल के महासचिव राकेश कुमार यादव ने बताया कि लॉकडाउन का चौथा फेज तो शुरू हो गया।
विज्ञापन
सरकार यह तो बताए कि लॉकडाउन-5 नहीं आएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री कहते हैं कि कोरोना के साथ जीने की आदत डालनी पड़ेगी। दुकान खुलेंगी तो कैसे? कोई योजना तो होनी चाहिए। केंद्र के निर्देश को तो सभी व्यापारी मानेंगे, लेकिन व्यापारियों को बताया जाए कि कैसे और कब दुकान खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
महामंत्री हेमंत गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक राहत पैकेज से खुदरा, मध्यम व थोक व्यापारी को शामिल नहीं किया है। व्यापारियों को आर्थिक मदद नहीं मिलने से निराशा है। होल सेल मार्केट में सोशल डिस्टेंस नहीं हो सकता। एक ही बिल्डिंग में 70 दुकान हैं। सदर बाजार में 42 हजार दुकान हैं। सोशल डिस्टेंस कैसे होगा?
कृषि उपकरण एवं ट्रैक्टर पार्ट्स के व्यापारी निरंजन पोद्दार ने कहा है कि सोमवार को सांकेतिक रूप से दुकानें खोलेंगे। इस तरह से व्यापारी अपना विरोध दर्ज कराएंगे। बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन अरुण सिंघानिया ने कहा कि चांदनी चौक कंटेनमेंट जोन में है।
ऐसे में दुकानें कैसे खुलेंगी। बैठक में प्रधान प्रेम अरोड़ा, चावड़ी बाजार से दलीप बिंदल, राजौरी गार्डन मार्बल मार्केट से संदीप भारद्वाज, कश्मीरी गेट के विनय नारंग, साड़ी मार्केट के प्रधान अजय गोयनका, नेहरू पैलेस कंप्यूटर मार्केट के प्रधान महेंद्र अग्रवाल, बवाना इंडस्ट्रीयल एरिया के प्रधान राजेश गर्ग समेत कई लोग शामिल थे। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने कहा है कि व्यापारियों की अनदेखी की जा रही है।