फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now toll rates will be double on NH-9

गाजियाबाद: एनएच-9 पर अब जेब होगी ढीली, टोल दरें दोगुनी करने की तैयारी   

Fri, 05 Jul 2019 06:42 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: देव कश्यप Updated Fri, 05 Jul 2019 06:42 AM IST
विज्ञापन
Now toll rates will be double on NH-9
एनएच-9 पर छिजारसी के पास बन रहा टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

नेशनल हाइवे-9 अभी तक पूरा बनकर तैयार नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही टोल दरों में दोगुना से अधिक की बढ़ोतरी होने जा रही है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने टोल दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है, जिस पर सड़क परिवहन मंत्रालय की तरफ से मौखिक सहमति दे दी गई है। अथॉरिटी की तरफ से प्रस्तावित दरों में मामूली कटौती के बाद मंत्रालय नई टोल दरें लागू कराने जा रहा है। इसके बाद कार से हापुड़ तक जाने में एक तरफ से करीब 70 रुपये और दोनों तरफ का टोल 110 रुपये होगा। 

विज्ञापन


नई टोल दरें पिलखुवा में मदर डेयरी से पहले बन रहे नवीन टोल प्लाजा के संचालित होने पर लागू होंगी। अभी तक डासना में एनएच-9 पर टोल संचालित है, जिसे नोटिफिकेशन होने के बाद एक सप्ताह में पिलखुवा शिफ्ट कर दिया जाएगा। संभावना है कि 15 जुलाई तक टोल शिफ्ट होते ही नई दरों से टोल लिया जाएगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के तीसरे चरण में डासना से मसूरी के बीच 22.30 किमी का छह लेन नेशनल हाइवे और उसके दोनों तरफ दो-दो लाइन की सर्विस रोड तैयार की जा रही है। अभी तक करीब 18 किमी का हाइवे (मसूरी गंग नहर से हापुड़ तक) बनकर तैयार है। पिलखुवा के अंदर 150 पिलर की करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड भी बनकर तैयार है। बस अब स्ट्रीट लाइट लगाने काम चल रहा है जो चार से पांच दिन में पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन


एनएचएआई की तरफ से प्रस्तावित दरें 
यान                        एकल                   24 घंटे में वापसी     मासिक पास 
फोर व्हीलर            70-80                      110-120          2400-2500 
हल्के वाणिज्यिक     120-130                  170-180          3870-3950
बस-ट्रक (दो धुरी)  240-250                  370-390          8110-8140 
तीन धुरी वाले        270- 290                  400-420         8850-8900
भारी वाहन           380-400                   570-590         12720-12740
सात या अधिक धुरी  460-470                 700-720          15490-15550

नोट : एनएचएआई की तरफ से प्रस्तावित की गई नवीन टोल दरें। 
 

20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले को कम देना होगा टोल 

पिलखुवा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को कम टोल देना होगा। वो सभी लोग 265 रुपये मासिक के हिसाब से पास बनवा सकेंगे। 20 किलोमीटर के क्षेत्र का निर्धारण टोल से किया जाएगा। 

हमारी तरफ से नियमों के तहत टोल दरों में करीब दोगुने की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया था, जिसमें मामूली संशोधन के बाद मंत्रालय लागू कराने पर सहमत है। नई दरों को लेकर मंगलवार तक नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। उसके बाद पिलखुवा में टोल संचालित होते ही नई दरों से शुल्क की वसूली की जाएगी। - आरपी सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed