{"_id":"649dc5f93b9d3b247235eb92fd04aeae","slug":"now-the-star-campaigners-turn","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्टार प्रचारकों की बारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्टार प्रचारकों की बारी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 27 Mar 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन, जांच प्रक्रिया और चुनाव चिन्ह वितरण का काम समाप्त होने के बाद अब बारी प्रचार की है। गाजियाबाद में आगामी दिन अब स्टार प्रचारकों के होंगे।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, मायावती, अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, हेमा मालिनी, सलमान खान के अलावा कई अन्य राजनीतिक हस्तियां अपने-अपने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में यहां जनसभाओं को संबोधित करने वाली हैं।
विज्ञापन
30 मार्च को सीएम अखिलेश यादव गाजियाबाद में अपनी पार्टी के प्रत्याशी सुधन रावत के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कविनगर स्थित रामलीला मैदान में उनका कार्यक्रम होना तय हुआ है।अखिलेश यादव हेलीकाप्टर से आएंगे। इसके लिए कविनगर रामलीला मैदान में ही हेलीपैड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद ही सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और फिर नगर विकास मंत्री आजम खां भी गाजियाबाद में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
मुलायम सिंह मसूरी या लोनी में और आजम खां कैला भट्ठा या डासना में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी की चुनावी सभा को 29 अप्रैल को होगी। इसके लिए घंटाघर रामलीला मैदान का स्थान फाइनल करने पर जोर है। कांग्रेसियों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बसपा सुप्रीमो मायावती पांच अप्रैल को चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इसके लिए कविनगर रामलीला मैदान को फाइनल कर दिया गया है।