{"_id":"34c30f2ba7a50299af2c286c1e4f98cb","slug":"now-the-30-seater-buses-will-run-transport-corporation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 30 सीटर बसें चलाएगा परिवहन निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 30 सीटर बसें चलाएगा परिवहन निगम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 01 Oct 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम अपनी बसों का आकार छोटा करने की तैयारी कर रहा है। जनवरी से शुरू होने वाली गरीब रथ सेवा में 30 सीटर बसों को लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन
यात्रियों की कमी से जूझ रहे परिवहन निगम को इससे कम नुकसान उठाना पड़ेगा और यात्रियोें को भी इससे सुविधा मिलेगी।
रोडवेज की ज्यादातर बसें 60 सीटर हैं। ज्यादातर बसों में 60 यात्री नहीं होते हैं। ऐसे में बस खाली दौड़ती हैं।
परिवहन निगम ने अब इसका समाधान निकाल लिया है। नई स्कीम का प्रयोग ग्रामीण क्षेत्रों को चलने वाली गरीब रथ बस सेवा में करने की तैयारी है।
