फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now sportsmen would get better facilities

अब खिलाड़ियों के आएंगे ‘अच्छे दिन’

Sat, 25 Jul 2015 06:26 PM IST
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 25 Jul 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
Now sportsmen would get better facilities

प्रदेश के भावी खिलाड़ियों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत हो गई है। चार साल से बंद फिजिकल एजूकेशन (शारीरिक शिक्षा) का विषय कॉलेजों में एक बार फिर से शुरू हो गया है।

विज्ञापन


पहले चरण में उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 27 कॉलेजों में विषय शुरू करने की हरी झंडी दी है। इन कालेजों को बाकायदा 1440 सीटें भी अलॉट की गई हैं।

दरअसल, स्कूल व कॉलेज स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के लिए पहली सीढ़ी मानी जाती हैं। यहीं से उनका उत्साह बढ़ता है। खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में फिजिकल एजूकेशन कोर्स शुरू किया था।
विज्ञापन


स्नातक स्तर पर  छात्रों को करीब 40 खेलों के बारे में पढ़ाया जाता था। कॉलेज स्तर की खेल प्रतिभाओं को न सिर्फ करियर बनाने का मौका मिलता था, बल्कि खेल उपलब्धियों के आधार पर उन्हें नौकरी भी आसानी से मिल जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2011-12 में सरकार ने फिजिकेशन एजूकेशन को बंद कर दिया था। इससे पीछे तर्क दिया गया कि छात्र अब इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। हालांकि, इस फैसले से कॉलेज छात्र खासे निराश भी हुए थे।

अब एक बार फिर कॉलेज स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने गंभीरता दिखाई है। जिस तरह गांवों में व्यायामशाला और शहरों में ओपन जिम खोलने की घोषणा हुई थी, उसी तरह कॉलेजों स्तर अच्छे खिलाड़ी पैदा करने के लिए फिजिकल एजुकेशन को बहाल कर दिया गया है।

हालांकि, अभी सरकार ने इस विषय को वैकल्पिक रूप में बीए कोर्स के साथ जोड़ा है। इसके तहत नए सत्र में दाखिले भी हो रहे हैं।

20 कॉलेजों में जारी रहा कोर्स
80 कॉलेजों में फिजिकल एजूकेशन बंद करने का निर्णय लिया गया था। तत्कालीन उच्चतर शिक्षा महानिदेशक ने कालेजों को आदेश दिए थे कि फिजिकल एजूकेशन कोर्स में दाखिले न लिए जाएं। विशेष बात ये भी है कि उस समय सरकारी कालेजों में 35 प्राध्यापक इस विषय को पढ़ा रहे थे। इस निर्णय के बावजूद प्रदेश के 20 गैर सरकारी कॉलेजों ने अपने यहां कोर्स जारी रखा।


कालेज को उच्चतर शिक्षा विभाग ने 80 सीटें अलॉट की हैं। दाखिला प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों में कोर्स को लेकर जबरदस्त उत्साह है। हम स्कूल स्तर पर कोई भी टूर्नामेंट जीते खिलाड़ी को कोर्स में दाखिला दे रहे है।

-डा. सुशीला देवी, प्राचार्या, पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज

राज्य में स्नातक कोर्स के तहत फिजिकल एजूकेशन को वैकल्पिक विषय के रूप में शुरू करने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा।
-रामविलास शर्मा, शिक्षा मंत्री, हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed