फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   now reservation system available in buses systen in gurgaon

रोडवेज बसों में भी करा सकेंगे सीटों का आरक्षण

Fri, 29 Jan 2016 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 29 Jan 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
now reservation system available in buses systen in gurgaon

भारतीय रेल की तर्ज पर अब रोडवेज बसों में भी यात्री ऑनलाइन रिजर्वेशन करा सकेंगे। फरीदाबाद डिपो की लंबी दूरी की बसों में यह सहूलियत जल्द शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


रोडवेज प्रबंधन के प्रस्ताव को मंजूरी के संकेत मिल गए हैं। उम्मीद है कि फरवरी के अंत तक नई सुविधा को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पहले चरण में 12 रूटों की 45 बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम शुरू होगा।
विज्ञापन


फरीदाबाद से लंबी दूरी के कई रूटों पर बसों का संचालन होता है। इन रूटों पर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ रहती है। लेकिन सफर से पहले टिकट के लिए यात्रियों को खासी जद्दोजहद करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में सवार होने के बाद टिकट देने का प्रावधान है। कई बार यात्रियों को टिकट नहीं मिलने पर वापस लौटना पड़ता है या फिर बस पकड़ने के लिए दिल्ली जाना पड़ता है।


यात्रियों की सहूलियत के लिए हरियाणा रोडवेज के फरीदाबाद डिपो ने प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेज दिया है, जिसके मुताबिक एक वेबसाइट तैयार कराई जाएगी, जिस पर लॉग इन कर लंबी दूरी के रूट की टिकट कहीं से भी बुक कराई जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed