फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now power bank will be available to charge mobile laptop in Aqua Metro

Noida: एक्वा मेट्रो में यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा, बुधवार से इस स्टेशन पर मिलने लगेगा लाभ, जानें शुल्क

Mon, 21 Oct 2024 11:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 21 Oct 2024 11:14 PM IST
सार

यात्रियों की सहूलियत के लिए नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन बुधवार से यह सुविधा शुरू करने जा रहा है। मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। बस थोड़ा सा किराया देना होगा।

विज्ञापन
Now power bank will be available to charge mobile laptop in Aqua Metro
स्टेशन पर लगी मशीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप नोएडा-ग्रेनो के बीच एक्वा मेट्रो में सफर कर रहे हैं तो मोबाइल-लैपटॉप की बैटरी डाउन होने की चिंता से जल्द मुक्त होने वाले हैं। नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) यात्रियों को पॉवर बैंक की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। बुधवार को एनएमआरसी के एमडी डॉक्टर लोकेश एम सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर इस सुविधा को शुरू करेंगे। 

विज्ञापन


तैयारी में लगे एनएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि पॉवर बैंक के लिए हर स्टेशन पर तीन-तीन मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों पर क्यूआर कोड स्कैन कर पॉवर बैंक लिया व जमा किया जा सकेगा। इसके लिए यात्री को पहले से पॉवर बैंक की सुविधा का पैकेज लेना होगा। यह महीने, 3 महीने, 6 महीने का पेड होगा। इसके अलावा किराए का भी विकल्प रखने की तैयारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन के लिए 50 रुपये का किराया देना होगा। अधिकतम 500 रुपये किराया रहेगा। पावर बैंक का प्रयोग होने के बाद वह इस लाइन के किसी भी स्टेशन पर उसको जमा कर सकेगा। पूरी सुविधा की तस्वीर बुधवार को साफ हो जाएगी। 

विज्ञापन

अगर किसी ने चोरी किया तो उसके काम नहीं आएगी पॉवर बैंक
योजना बनाने के पहले एनएमआरसी ने पॉवर बैंक चोरी न हो इस पर काम किया है। एनएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि पॉवर बैंक के केबिल और चार्जिंग प्वाइंट उस तरह के होंगे जो सिर्फ उसी मशीनें में लगे होंगे। आम लोगों के घरों व कंपनी में यह पावर बैंक चार्ज नहीं हो सकेगा। इसलिए जमा करना ही विकल्प होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed