फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now postgraduate study in arts subjects will be done in IIT also

IIT: अब आईआईटी में भी होगी कला विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई, छात्र 20 मार्च से कर सकेंगे आवेदन

Tue, 12 Mar 2024 04:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 12 Mar 2024 04:31 AM IST
सार

आईआईटी, दिल्ली में संस्कृति, समाज व विचार विषय में तथा आईआईटी गांधीनगर में सोसायटी इन कल्चर विषय में दो वर्षीय नियमित स्नातकोत्तर की पढ़ाई कराई जाएगी। इसमें दाखिले के लिए स्नातक में 55 फीसदी अंक होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
Now postgraduate study in arts subjects will be done in IIT also
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (फाइल फोटो)

विस्तार

देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी में अब कला विषयों में भी स्नातकोत्तर की पढ़ाई हो सकेगी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 से समाजशास्त्र, साहित्य और दर्शन पर आधारित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन


आईआईटी, दिल्ली में संस्कृति, समाज व विचार विषय में तथा आईआईटी गांधीनगर में सोसायटी इन कल्चर विषय में दो वर्षीय नियमित स्नातकोत्तर की पढ़ाई कराई जाएगी। इसमें दाखिले के लिए स्नातक में 55 फीसदी अंक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली के डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस की प्रमुख प्रो. फरहाना इब्राहिम ने बताया, आगामी सत्र से हम एमए प्रोग्राम शुरू कर रहे हैं। छात्रों को समाजशास्त्र, साहित्य और दर्शन क्षेत्र में पढ़ाई का मौका मिलेगा। छात्रों को मानविकी और सामाजिक विज्ञान अनुसंधान के अलावा सोशल वर्क, पॉलिसी मेकिंग आदि में भी काम का मौका मिलेगा। स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू होगी और चार अप्रैल तक चलेगी। इस अवधि में आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीस तय, पर दाखिला मानक हो रहे तैयार
आईआईटी दिल्ली अभी अपने पहले एमए प्रोग्राम में दाखिले के लिए मानक तैयार कर रहा है। दाखिला मेरिट के आधार पर मिलेगा। प्रवेश परीक्षा या फिर गेट 2024 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का मई 2024 में इंटरव्यू होगा। आईआईटी दिल्ली एमए प्रोग्राम की फीस अन्य पीजी प्रोग्राम की तरह ही रखेगा।


15 मार्च को ओपन हाउस में छात्र प्रोग्राम की लें जानकारी : आईआईटी दिल्ली इस प्रोग्राम में दाखिले से जुड़ी जानकारियां 15 मार्च को ओपन हाउस में देगा। इच्छुक उम्मीदवार ओपन हाउस में शामिल होकर दाखिला, फीस, पाठ्यक्रम समेत अन्य जानकारियां ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed