{"_id":"05443d899a3f5ef420d289e17259aaf2","slug":"now-owner-s-name-and-phone-number-will-be-on-auto-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर ऑटो पर होगा मालिक का नाम और फोन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर ऑटो पर होगा मालिक का नाम और फोन नंबर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 14 Feb 2016 03:46 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद में स्नैपडील की सीएस प्रकरण के बाद अब नोएडा पुलिस ने ऑटो पर मालिक का नाम व मोबाइल नंबर भी लिखने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि इससे ऑटो में सफर करने वाले लोगों को फायदा होगा। अगर कोई ऑटो चालक किसी घटना को अंजाम देने की कोशिश करता है तो पीड़ित पुलिस को सूचित कर सकेगा।
विज्ञापन
वहीं, शनिवार से बोटेनिक गार्डन मेट्रो स्टेशन पर नए अभियान के तहत नंबर लिखने की शुरुआत पुलिस ने कर दी। पहले दिन 200 ऑटो पर नंबर डाले गए। पुलिस 7 दिन तक ये अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
अगर कोई इसका उल्लंघन करता दिखाई दिया या इस सीरियल नंबर को हटा देगा तो उसका चालान काटकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।