{"_id":"20b93ecaf04e47617da7dfba321ccf69","slug":"now-online-driving-license-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 17 Feb 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग ने अब डीएल में गलती की जिम्मेदारी आवेदक की कर दी है। इसके साथ ही आरटीओ आफिस में लंबी लाइनों और दलालों की मनमानी से भी निजात मिल सकेगी।
27 फरवरी से डाटा फीडिंग का काम आनलाइन कर दिया जाएगा। आवेदक अपना आवेदन आनलाइन करने के साथ ही डाटा फीड कर सकेंगे। इसके लिए अपने लैपटाप-मोबाइल या साइबर कैफे से आवेदन किया जा सकेगा।
परिवहन सचिव के रविंद्र नायक ने अब डीएल के लिए नई व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए हैं। इसका साफ्टवेयर तैयार कर लिया गया और लखनऊ में परीक्षण चल रहा है। सूबे में इसे 27 फरवरी से लागू किया जाएगा।
आनलाइन ही निर्धारित फीस भी जमा कराई जाएगी। आईडी-एड्रेस प्रूफ भी स्कैन कर आनलाइन लगा दिए जाएंगे। आरटीओ आफिस से बायोमेट्रिक के लिए समय आवंटित कर दिया जाएगा। इसको आवेदक अपनी जरूरत के अनुसार बदलवा भी सकता है।
विज्ञापन
निर्धारित समय पर आरटीओ आफिस पहुंचकर पांच मिनट में बायोमेट्रिक टेस्ट कराकर लौट जाना होगा। बायोमेट्रिक के दौरान ही पोस्टल लिफाफा जमा कराना होगा। ऐसे में आवेदक का डाटा फीड करने में लगने वाला एक घंटे का समय बच जाएगा।