फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now on the basis of merit, the deceased dependent will get a job

अब योग्यता के आधार पर मृतक आश्रित को मिलेगी नौकरी

Mon, 14 Oct 2019 06:18 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: देव कश्यप Updated Mon, 14 Oct 2019 06:18 AM IST
सार

  • शिक्षा विभाग में मृतक आश्रित को चपरासी या क्लर्क की ही मिलती थी नौकरी
  • बीएड टीईटी पास करने वाले आश्रित ही बन पाएंगे शिक्षक, विभाग ने जारी किया आदेश

विज्ञापन
Now on the basis of merit, the deceased dependent will get a job
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर ही शिक्षक पद पर ही नौकरी मिल जाएगी। आश्रित बीएड और टीईटी है तो वह प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक बन सकता है। अभी तक यह नियम नहीं था। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी या लिपिक के पद पर ही नियुक्ति मिलती थी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया है कि, मृतक आश्रित नियमावली के अंतर्गत बीएड, टीईटी, सीटीईटी (प्राथमिक स्तर) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति प्रदान की जाएं। उन्होंने इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों से राय भी मांगी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली 1981 के 22वें संशोधन के नियम-08 में निर्धारित शैक्षिक एवं प्रशिक्षण योग्यता के आधार पर नियुक्ति के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


नियमावली के संशोधन के अनुसार एनसीटीई द्वारा प्राविधानित शैक्षिक प्रशिक्षण योग्यता को सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए अर्ह माना गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि शासन से आदेश प्राप्त हुआ है। योग्यता के आदेश पर मृतक आश्रित को नौकरी मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि आदेश के बारे में सही से जानकारी की जाएगी। उसके बाद मृतक आश्रित के खाली पदों पर नियुक्ति हो सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed