फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   now Manish sisodia is new law minister in delhi goverment

टिकते नहीं केजरी के कानून मंत्री, सिसोदिया को सौंपी जिम्मेदारी

Tue, 01 Sep 2015 12:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 Sep 2015 12:07 PM IST
विज्ञापन
now Manish sisodia is new law minister in delhi goverment

दिल्ली सरकार का कानून विभाग मंत्रियों को रास नहीं आ रहा है। अरविंद केजरीवाल ने युवा मंत्री कपिल मिश्रा से कानून विभाग छीनकर सबसे विश्वासपात्र व करीबी मनीष सिसोदिया को सौंप दिया है।

विज्ञापन


मिश्रा को पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर के फर्जी डिग्री मामले में फंसने के बाद मंत्री बनाया गया था। उपराज्यपाल नजीब जंग ने 15 जून को कपिल मिश्रा को मंत्री पद की शपथ दिलवाई थी। मंत्री बनाते समय आप सरकार की तरफ से युवा और ऊर्जावान होने का हवाला देकर कानून सहित कई मंत्रालय उन्हें सौंपे गए थे।

विज्ञापन


महज ढाई महीने में ऐसा क्या हुआ कि उन्हें हटाना पड़ा। अब मिश्रा के पास पर्यटन, जल, गुरुद्वारा चुनाव और कला-संस्कृति और भाषा विभाग की जिम्मेदारी है।

कपिल ने पत्र में लिखा था मेरी कुर्सी भी जा सकती है

now Manish sisodia is new law minister in delhi goverment

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार कानून विभाग की जिम्मेदारी किसी वरिष्ठ साथी के कंधों पर डालना तय हुआ। इसके अलावा पर्यटन और जल बोर्ड को मंत्री अधिक समय दे सकें इसलिए कपिल मिश्रा से कानून विभाग का चार्ज लेकर सिसोदिया को दिया गया है।


कपिल मिश्रा ने 28 अगस्त को जल बोर्ड में टैंकर खरीद मामले की जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी थी। इसके साथ लिखी गई चिट्ठी में जिक्र किया था कि मामला ऐसे लोगों से जुड़ा है कि सरकार को अस्थिर किया जा सकता है।

इतना ही नहीं मेरी कुर्सी भी जा सकती है। अब यह कहा जा रहा है कि कुछ इसी तरह का अंदेशा कपिल मिश्रा को रहा होगा, जिसके कारण पत्र में पद से हटाए जाने का जिक्र किया हो।

कुर्सी वही रही बदलते गए नाम

now Manish sisodia is new law minister in delhi goverment

वहीं सूत्र बता रहे हैं कि उपराज्यपाल के साथ उलझे कानूनी मसले और सर्किल रेट विवाद का समाधान करने में असफलता विभाग छिनने का एक कारण है।


आम आदमी पार्टी की पहली सरकार में सोमनाथ भारती कानून मंत्री बनाए गए थे, जिनके पास कानून की डिग्री भी थी। मालवीय नगर में मिड नाइट रेड के चलते उन्हें पद से हटना पड़ा।

दूसरे नंबर पर जितेंद्र तोमर कानून मंत्री बनाए गए तो उनकी डिग्री फर्जी निकली। इसके बाद कपिल मिश्रा को यह विभाग दिया गया, जो अपने हटने का अंदेशा 28 अगस्त को ही जता चुके थे। अब मनीष सिसोदिया को यह चार्ज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed