फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now LED street lights with solar panels

अब एलईडी और सोलर पैनल वाली स्ट्रीट लाइटें लगेंगी

Mon, 18 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 18 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Now LED street lights with solar panels

शहर और गांवों की सड़कों पर अब ज्यादा बिजली खपत करने वाली परंपरागत स्ट्रीट लाइट के बजाय एलईडी और सोलर पैनल वाली लाइट लगाई जाएंगी। प्राधिकरण ने इस परियोजना पर काम करना शुरू कर दिया है। सामान्य मार्गों पर बिजली वाली, जबकि सुरक्षित स्थानों पर सोलर एलईडी लाइट ही लगाई जाएंगी।

विज्ञापन


प्राधिकरण के सीईओ दीपक अग्रवाल ने बताया कि बिजली का बिल कम करने के लिए एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना बनाई गई है।

गांवों में ऐसे स्थान चिन्हित किए जाएंगे, जहां चोरी की शिकायत नहीं है। इन स्थानों पर सोलर लाइट लगाई जाएगी। प्राधिकरण द्वारा लाइन और पोल के हिसाब से नोएडा पावर कंपनी को बिल दिया जाता है। इनमें काफी पोल ऐसे रहते हैं, जिनकी लाइटें जलती नहीं हैं।
विज्ञापन


इसे देखते हुए नई परियोजना के तहत लगने वाली स्ट्रीट लाइटों के लिए बिजली के मीटर लगवाए जाएंगे। इससे जिन पोल पर लाइटें नहीं जलती हैं, उनका बिल नहीं देना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed