{"_id":"5f7e43af9e5ae57ed20df953","slug":"now-it-will-be-easier-to-walk-on-roads-and-pavements-delhi-police-statr-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस का अभियानः अब सड़कों और फुटपाथ पर चलने की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस का अभियानः अब सड़कों और फुटपाथ पर चलने की राह होगी आसान
Thu, 08 Oct 2020 04:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोतम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोतम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 08 Oct 2020 04:09 AM IST
विज्ञापन
फुटपाथ पर कब्जा...
- फोटो : amar ujala
दिल्ली में सड़कों व फुटपाथ पर अब चलना आसान होगा। दिल्ली पुलिस ने सड़कों, फुटपाथ व अन्य जगहों पर हो अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान शुरू किया है। दिल्ली पुलिस ऐसी जगहों की पहचान भी कर रही है जहां अतिक्रमण हो रहा है। पुलिस vs स्थानीय निकायों के साथ मिलकर अभियान शुरू किया है। दिल्ली पुलिस अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस एक्ट के साथ-साथ कार्रवाई करने के अलावा मामला भी दर्ज कर रही है। दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव खुद इस अभियान पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में काफी जगहों पर देखने में आता है कि लोगों ने सड़कों व फुटपाथ आदि जगहों पर कब्जा कर रखा है। ऐसे में ट्रैफिक जाम होता है। कई जगहों पर हालत इस कदर खराब है कि पैदल चलने वालों को मुश्किल हो जाती है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में अतिक्रमण हो देखते हुए अभियान चलाया है। इस अभियान से दो फायदे हैं। एक, तो वाहनों को चलने के लिए सड़कें खुली मिल सकेंगी और दूसरा, फुटपाथों पर अतिक्रमण हटने से पैदल चलने वालों को जगह मिल जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने 11 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक दिल्ली पुलिस के सभी जिलों में कुल 1903 ऐसी जगहों की पहचान की जहां सड़कों व फुटपाथ पर अतिक्रमण था। दिल्ली पुलिस ने 11 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक 1835 जगहों से अतिक्रमण हटाया है। सबसे ज्यादा अतिक्रमण बाहरी जिले में 574 जगहों से हटाया गया है। इसके बाद सबसे ज्यादा दक्षिण जिले में 248, दक्षिण-पूर्वी जिले में 242 और दक्षिण-पश्चिमी जिले में 128 जगहों से अतिक्रमण हटाया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने 24 सितंबर तक अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत 14282 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके अलावा इस अवधि में आईपीसी की धाराओं में 2966 मामले दर्ज किये हैं। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता का कहना है कि अभियान को जोर-शोर से शुरू किया गया है। अतिक्रमण करने वाले सबसे ज्यादा यानी 455 लोगों के खिलाफ बाहरी जिले में मामला दर्ज किया गया है।
दिल्ली पुलिस की तरफ से अतिक्रमण को हटाने को लेकर उठाया जा रहा है यह कदम काफी सराहनीय है। अतिक्रमण के कारण सड़कों पर काफी जाम लगता है। इससे सुबह के समय ऑफिस जाने में भी परेशानी होती है। कई बार अतिक्रमण के कारण कुछ जगहों पर अवैध कब्जा भी हो जाता है। पुलिस की इस कार्रवाई से यह सभी समस्याएं ठीक हो जाएंगी।
-शैलेंद्र शर्मां, उपाध्यक्ष, न्यू सीमापुरी, डीडीए सोसायटी आरडब्लूए
लोगों की सुविधा के लिए सड़कों व फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की जिला ट्रैफिक पुलिस स्थानीय निकायों की मदद लेकर अतिक्रमण हटा रही है। पुलिस ने अभियान को तेज कर दिया है।
-एसएन श्रीवास्तव, दिल्ली पुलिस आयुक्त
------
दिल्ली पुलिस को 24 सितंबर तक इन जगहों पर मिला अतिक्रमण, इन जगहों से अतिक्रमण हटाया भी गया-
जिला अतिक्रमण हटाया मामला दर्ज
द्वारका 53 43 438
पश्चिमी 120 114 317
बाहरी 574 574 455
रोहिणी 18 18 18
बाहरी-उतरी 132 117 8
उतर-पश्चिमी 65 65 162
दक्षिण-पूर्व 242 242 247
दक्षिण 253 248 245
नई दिल्ली 31 31 2
दक्षिण-पश्चिमी128 128 275
उतर-पूर्व 55 23 206
शाहदरा 34 34 63
पूर्वी 44 44 55
उतर 75 75 328
मध्य 79 79 147
कुल 1903 1835 2966