फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now interstate buses will come out of ISBT Kashmiri Gate in 30 minutes.

Delhi : आईएसबीटी कश्मीरी गेट से अब 30 मिनट में बाहर होंगी अंतरराज्यीय बसें, भीड़-भाड़ और जाम से मिलेगी निजात

Sun, 01 Sep 2024 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 Sep 2024 06:13 AM IST
सार

बसें हर हालत में तीस मिनट के भीतर बस अड्डे से बाहर होंगी। इससे यात्रियों को बसों में बैठकर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Now interstate buses will come out of ISBT Kashmiri Gate in 30 minutes.
कश्मीरी गेट बस अड्डा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कश्मीरी गेट स्थित आईएसबीटी में अब अंतरराज्यीय बसों का ठहराव 15-30 मिनट तक होगा। बसें हर हालत में तीस मिनट के भीतर बस अड्डे से बाहर होंगी। इससे यात्रियों को बसों में बैठकर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं, आईएसबीटी में भीड़-भाड़ और जाम से निजात मिलेगी। इसके अलावा अंदर ज्यादा बसें भी आ सकेंगी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 दिनों के भीतर बस अड्डे के अंदर परिचालन से जुड़ी समस्याओं को दूर करें।

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार दोपहर उपराज्यपाल दिल्ली सरकार के आला अधिकारियों के साथ आईएसबीटी का मुआयना करने पहुंचे। एलजी ने यात्री सुविधाओं के साथ टर्मिनल से स्थानीय और अंतरराज्यीय बसों के संचालन का जायजा लिया। अधिकारियों ने एलजी को बताया गया कि मौजूदा समय में अंतरराज्यीय बस के लिए न्यूनतम समय 45-60 मिनट का है। ऐसा होने पर कई बार अंदर बस अड्डा भर जाता है। इससे बाहर से आने वाली बसों को सड़क पर रुकना पड़ता है। इससे अंदर व बाहर जाम के हालात बन जाते हैं। परिचालन के तकनीकी पक्षों पर चर्चा के बाद एलजी ने परिवहन आयुक्त और डीटीसी अधिकारियों को निर्देश दिया कि बस अड्डे के भीतर से बसें हर हाल में तीस मिनट में बाहर हो जानी चाहिए। इससे बसों का आवागमन 50 फीसदी से अधिक बढ़ जाएगा। इसका सीधा फायदा आम मुसाफिरों को मिलेगा। 
विज्ञापन


2600 बसों का संचालन

  • मौजूदा समय में आईएसबीटी से हर दिन करीब 2,600 बसें चलती हैं। इसमें से करीब 1,300 बसें दूसरे राज्यों की है। 
  • डीटीसी व क्लस्टर की 1,200 व अखिल भारतीय पर्यटक परमिट की करीब 100 बसें हैं। अंदर ठहराव की अवधि घटने से करीब 1,900 अंतरराज्यीय बसों को संचालन किया जा सकेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

उपराज्यपाल ने पैदल किया रानी झांसी रोड का निरीक्षण
अपने निरीक्षण के दौरान एलजी आजाद मार्केट से फैज रोड चौराहे और ईदगाह होते हुए पूसा रोड चौराहे तक रानी झांसी रोड का पैदल निरीक्षण करने गए। इस दौरान एलजी को सड़क पर अतिक्रमण, फुटपाथ और केंद्रीय किनारों की खराब हालत, फैज रोड चौराहे के आसपास की सड़क की दयनीय स्थिति, ईदगाह के किनारे की किलेबंदी की खराब स्थिति, आवारा पशु और ट्रेफिक पुलिस की अनुपस्थिति सहित दूसरी समस्याएं मिली। इन समस्याओं के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या दिखी। एलजी ने सख्त निर्देश दिए कि सभी मुद्दों को एमसीडी, पीडब्ल्यूडी और ट्रैफिक पुलिस सहित अन्य के बीच अंतर-विभागीय/एजेंसी समन्वय के जरिए जल्द से जल्द सुलझाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed