{"_id":"f3f72e942a2b330ad5aa0acdc4dff723","slug":"now-in-raj-nagar-extension-flats-will-gda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब राजनगर एक्सटेंशन में जीडीए बनाएगा फ्लैट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब राजनगर एक्सटेंशन में जीडीए बनाएगा फ्लैट्स
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 29 Oct 2014 03:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीए की स्कीम में घर का सपना देखने वाले शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। जीडीए जल्द ही नूर नगर (राजनगर एक्सटेंशन) में हाउसिंग स्कीम लाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
जीडीए ने यहां करीब 20 हजार वर्गमीटर जमीन चिन्हित कर ली है। इस जमीन पर 10 से 12 मंजिला ग्रुप हाउसिंग टावरों का निर्माण किया जाएगा।
इन टावरों में टू-थ्री बीएचके फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा। स्कीम की डिजाइनिंग का काम शुरू हो गया है। नए साल पर स्कीम की घोषणा की जा सकती है।
बिल्डर प्रोजेक्ट के फ्लैट्स की अधिक कीमतों के कारण मध्यवर्गीय शहरवासी इन्हें नहीं खरीद पाते। इसके मद्देनजर ही जीडीए ने अब खुद ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
वर्तमान में जीडीए मधुबन-बापूधाम, इंदिरापुरम, मालीवाड़ा में ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट्स का निर्माण कर रहा है। इसी कड़ी में बीते दिनों जीडीए को पुनर्र्गहण के जरिए नगर निगम की जमीन राजनगर एक्सटेंशन में मिली थी।
विज्ञापन
इस जमीन का लैंडयूज रेजीडेंशियल होने के कारण जीडीए ने यहां ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट लाने की तैयारी की है। राजनगर एक्सटेंशन में यह जीडीए का पहला ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट होगा। जीडीए के यह मकान बिल्डरों की तुलना में कम कीमत के होंगे। प्रोजेक्ट्स में दो-तीन बेडरूम वाले फ्लैट्स बनाए जाएंगे।
जीडीए उपाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन में ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए 20 हजार वर्गमीटर जमीन प्राधिकरण के पास उपलब्ध है।
इसके नियोजन के निर्देश दिए गए हैं। प्रोजेक्ट के फ्लैट्स की कीमतें बाजार की तुलना में कम होंगी। जल्द ही प्रोजेक्ट की शुरुआत की जाएगी।