फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now if you bump to animals on road, you will go to jail

अब सड़क पर पशुओं को मारी टक्कर तो आपको हो सकती है जेल 

Wed, 24 Aug 2016 12:33 AM IST
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Now if you bump to animals on road, you will go to jail
सड़क पर पशृ

वाहन चलाने वालों को ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। उन्हें अब सड़क पर इंसान ही नहीं मवेशियों का भी ध्यान रखना होगा। उनकी गाड़ी के चपेट में आने से अगर मवेशी जख्मी होता है तो उन्हें जेल की हवा खानी होगी।

विज्ञापन


नबी करीम में पुलिस ने एक ऐसे टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसकी गाड़ी की टक्कर से एक गाय जख्मी हो गई। सीसीटीवी कैमरे से पुलिस ने उस टेंपो की पहचान कर उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन


अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।  पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस मामले में चालक को पांच साल की सजा हो सकती है। जानकारी के मुताबिक 20 अगस्त को नबी करीम के तेल मिल इलाके में एक गाय सड़क पर जख्मी हालत में पड़ी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाय को कुचलने वाले टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Now if you bump to animals on road, you will go to jail
पु‌लिस - फोटो : file photo

उसके पैर के ऊपर से कोई भारी वाहन गुजर गया था, जिसकी वजह से गंभीर चोट लगी थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नबी करीम थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाय को राजा गार्डन स्थित पशु अस्पताल में भर्ती कराया। 

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें पता चला कि तड़के करीब साढ़े चार बजे एक टेंपो चालक वाहन को बैक कर रहा था। इसी दौरान सड़क पर लेटी गाय के पैर पर टेंपो का पहिया चढ़ गया। 

यह देखकर चालक टेंपो को तेज रफ्तार में वहां से भगाकर ले गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन चालक हॉर्न बजाकर या फिर उतर कर उस गाय को हटा सकता था। 

लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। पुलिस का कहना है कि रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए टेंपो की पहचान कर ली गई है। अब पुलिस चालक की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed