फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now hot spices, Revdi sophistication found in yogurt.

अब गरम मसाले, रेवड़ी दही में मिली मिलावट

Wed, 24 Feb 2016 12:33 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 24 Feb 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
Now hot spices, Revdi sophistication found in yogurt.
फूड सेफ्टी विभाग की जांच में खाद्य पदार्थों के सैंपल एक बार फिर फेल हुए हैं। आईटीएस डेंटल कॉलेज से लिया गया दही का सैंपल और गोगिया (न्यू महेश मसाले) से लिया गया एमडीएच गरम मसाले का सैंपल मानकों पर खरा नहीं उतरा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


खाद्य पदार्थों में मिलावट थमने का नाम नहीं ले रही है। स्थानीय से लेकर नामचीन ब्रांड तक के सैंपल जांच में फेल हो गए हैं।

राजकीय लैब की रिपोर्ट में हालांकि इनको सेहत के लिए खतरनाक (अनसेफ) की श्रेणी में नहीं रखा गया है, लेकिन सेहत के लिए गए गुणवत्ता मानकों पर यह खरे नहीं उतरे हैं।
विज्ञापन


गोगिया इंटरप्राजेज रमतेराम रोड के यहां से लिया गया एमडीएच मसाले का सैंपल, भौंपुरा में कोमल सिंह के यहां का रसगुल्ला, वसुंधरा में शॉप नंबर दो से लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खस्ता रेवड़ी का सैंपल, किराना मंडी मेें रामकुमार के यहां से लिया गया धनिया पाउडर, कलक्ट्रेट के सेंटर से लिया गया अंबिका ब्रांड के वनस्पति घी, आईटीएस डेंटल कालेज से लिया गया दही और गुलाब के यहां से लिया गया हल्दी पाउडर का सैंपल जांच में फेल मिले हैं। यूजी-6 इंदिरापुरम से लिया गया सौंफ का सैंपल जांच में फेल मिले हैं।


हमने पक्के बिल से एमडीएच का गर्म मसाला खरीदा था। बिल हमारे पास है। मसाले की गुणवत्ता की जिम्मेदारी एमडीएच की है। नोटिस को एमडीएच को भेज दिया गया है। - महेश कुमार, न्यू महेश मसाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed