फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now Gurgaon will became Solar city, center approved.

अब सोलर सिटी बनेगा गुड़गांव, केंद्र से मिली मंजूरी

Tue, 25 Aug 2015 08:05 AM IST
शाहनवाज आलम/ अमर उजाला, गुड़गांव
शाहनवाज आलम/ अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 25 Aug 2015 08:05 AM IST
विज्ञापन
Now Gurgaon will became Solar city, center approved.

साइबर सिटी को अब ‘सोलर सिटी’ बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी की दौड़ में भले ही साइबर सिटी पिछड़ गई हो, लेकिन केंद्र सरकार ने गुड़गांव को सोलर सिटी बनाने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


अगले पांच साल में शहर की जरूरत की 10 फीसदी बिजली सौर ऊर्जा से मिलेगी। इसके लिए नगर निगम द्वारा तैयार प्रारंभिक मास्टर प्लान को केंद्र सरकार ने मंजूर कर लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, केंद्र सरकार वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए देश में 13 शहरों को बतौर पायलट प्रोजेक्ट सोलर सिटी के रूप में विकसित कर रही है। दूसरे चरण में 50 शहरों को सोलर सिटी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें गुड़गांव भी शामिल है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा प्रारंभिक मास्टर प्लान को मंजूरी मिलने के बाद अगले चरण में सोलर सिटी सेल का गठन होना है।

सरकारी भवनों से होगी शुरुआत

Now Gurgaon will became Solar city, center approved.

इसके बाद विस्तृत डीपीआर तैयार होगी और उसे लागू किया जाएगा। इसके लिए मंत्रालय ने 47.45 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें से 7.45 लाख रुपये जारी भी कर दिए गए हैं।

योजना के तहत शहर में गार्डन लाइट, स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक लाइट सिस्टम, होर्डिंग, रोड स्टड्स और जेनरेटर सोलर से चलेंगे। इसके अलावा सोलर रेफ्रिजरेटर, एयर कंडिशनर, वाटर हीटिंग सिस्टम, सोलर कुकर, स्टीम जेनरेटिंग सिस्टम, सोलर पावर पैक और बिल्डिंग इंटीग्रेटेड फोटो वोल्टिक सिस्टम को बढ़ावा दिया जाएगा।

परियोजना को अमलीजामा सरकारी कार्यालयों और भवनों से शुरुआत होगी। इसके बाद इसे सरकारी मकानों में लागू किया जाएगा। फिर निजी होटलों, छात्रावासों और निजी कॉलोनियों में काम होगा। इसके लिए नगर निगम प्रोत्साहन देगा।

रोजाना 210 लाख यूनिट है बिजली की खपत

Now Gurgaon will became Solar city, center approved.

बिजली की होगी बचत-
उत्तर भारत में मौसम को देखते हुए इस क्षेत्र पर अधिक फोकस है। बिजली की बढ़ती खपत व पर्यावरण नुकसान को कम करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय प्रोत्साहित कर रहा है।

आवासीय क्षेत्र, कमर्शियल और शैक्षणिक संस्थान, औद्योगिक क्षेत्रों और निगम की बिल्डिंग में सोलर सिस्टम लगाकर बिजली की बचत की जाएगी। कुछ निजी संस्थानों ने  सौर ऊर्जा के फायदे को देखते हुए इसका प्लांट लगवाना शुरू कर दिया है।

सरकार देगी एलईडी
सोलर सिटी योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर एलईडी लाइट उपलब्ध कराई जाएगी। इनकी कीमत मार्केट से 40 फीसदी कम होगी। यह सुविधा सबसे पहले सिंगल फेस कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी।

आंकड़ों पर एक नजर
210 लाख यूनिट है बिजली की खपत गुड़गांव में रोजाना
-21 लाख यूनिट सौर ऊर्जा से बिजली पैदा करने का होगा लक्ष्य
-150 पार्कों में सौर ऊर्जा से होगी रोशनी
32 हजार स्ट्रीट लाइटों पर लगेगा सोलर पैनल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed