फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now Greno West will have one pin code number

अब ग्रेनो वेस्ट का होगा एक पिन कोड नंबर 201318, सब पोस्ट ऑफिस का शुभारंभ

Tue, 04 Dec 2018 06:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 04 Dec 2018 06:57 AM IST
विज्ञापन
Now Greno West will have one pin code number
सब पोस्ट ऑफिस का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
ग्रेनो वेस्ट के बिसरख गांव में सोमवार को सब पोस्ट ऑफिस का शुभारंभ हुआ। जिसके साथ ही वहां पिन कोड की समस्या समाप्त हो गई है। अब ग्रेनो वेस्ट का पिन कोड नंबर 201318 होगा। 
विज्ञापन


सूरजपुर पोस्ट ऑफिस के कुछ हिस्से को ग्रेनो वेस्ट से जोड़ा गया है। ऐसे में वहां का पिन कोड नंबर भी बदल गया है।  ग्रेनो वेस्ट के लोग पिन कोड की समस्या से परेशान थे। कुछ हिस्से में सूरजपुर पोस्ट ऑफिस का पिन कोड 201306 का प्रयोग हो रहा था। 
विज्ञापन


जबकि, कुछ जगह गाजियाबाद के पिन कोड का प्रयोग हो रहा था। इससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। पंचशील ग्रीन सोसायटी निवासी विकास कुमार और अन्य लोगों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल, डाक विभाग आदि जगह की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। जिस पर विभाग ने ग्रेनो वेस्ट का एक अलग पिन कोड नंबर जारी किया है। साथ ही बिसरख गांव में सब पोस्ट ऑफिस भी खोल दिया है। 

सोमवार को वरिष्ठ डाक अधीक्षक गाजियाबाद राम नरेश सिकारिया ने नए सब पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन किया। डाक विभाग के जन संपर्क अधिकारी राकेश रैना ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट को सात सेक्टरों में बांटा गया है। 

हर सेक्टर में एक पोस्टमैन नियुक्त किया गया है। उसकी जिम्मेदारी डाक पहुंचने की होगी। अगर लोग सहीं पिन कोड का इस्तेमाल करेंगे तो उनकी डाक सहीं पते और समय पर पहुंचेगी। इस मौके पर डाक विभाग के सहायक डाक अधीक्षक अजित प्रसाद सैनवाल, शिव शंकर शर्मा, विनय पांडेय, सचिन आदि लोग मौजूद रहे।  

ग्रेनो वेस्ट के इन क्षेत्र का होगा नया पिन कोड 
पोस्टमैन-1 
कुलेसरा, जलपुरा, हल्दौनी और यहां की कॉलोनी व अस्पताल, मार्केट। 

पोस्टमैन-2 
सुथ्याना, हबीबपुर, डेरीन, चौगानपुर, तुस्याना, गारकपुर, उद्योग केंद्र-वन, टू, थ्री, नॉलेज पार्क पांच, बीएसएफ, टॉय सिटी, महिला उद्यमी पार्क। 

पोस्टमैन-3 
सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, उद्योग केंद्र-2  

पोस्टमैन-4 
ग्रेनो वेस्ट का सेक्टर-एक व दो की सभी सोसायटियां, बिसरख गांव।  

पोस्टमैन-5 
सेक्टर-3, खैरपुर गांव, सेक्टर टेक जोन-4, एसईजेड औद्योगिक क्षेत्र। 

पोस्टमैन-6 
सेक्टर-16 सी और विक्टोरिया वन अमारा, कासा ग्रीन वन, पंचशील ग्रीन-2, अजनारा ली गार्डेन, ऑक्सफोर्ड स्क्वायर, एक्वा गार्डेन, सुपरटेक इको विलेज 2 और 3, पाम ओलंपिया, ड्रीम विला, महागुन मायवुड आदि सोसायटियां।  

पोस्टमैन-7 
गौड़ सौंदर्यम, गौड़ सिटी वन के 1 से 6 एवेन्यू और अन्य सोसायटी, गौड़ सिटी-2 की 10,11,12,14,15,16 एवेन्यू और अन्य सोसायटी आदि क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed