हरी प्याज दिलाएगी जनता को महंगाई से राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में अब प्याज के दाम कम होने लगेंगे क्योंकि मेवात में हरी प्याज की आवक शुरू हो गई है। इससे न केवल दिल्ली-एनसीआर की मंडियों में लगातार बढ़ रहे प्याज के दामों पर अंकुश लगेगा, बल्कि इससे आम आदमी को भी बड़ी राहत मिलेगी।
महाराष्ट्र के नासिक के बाद प्याज की दूसरी सबसे बड़ी खेती हरियाणा के मेवात इलाके में की जाती है। इसे हरियाणा का नासिक भी कहा जाता है।
यह इलाका प्याज की खेती के लिए काफी मशहूर है। जब देशभर में प्याज का संकट आता है तो मेवात की प्याज देश में प्याज संकट को दूर करने में महत्वपूर्ण रोल अदा करती है।
हरी प्याज की आवक से गिरेंगे दाम
इस बार भी मेवात की प्याज देश भर में प्याज के संकट को दूर करने जा रही है। यहां बड़ी संख्या में की जा रही प्याज की खेती पककर तैयार हो रही है।
इस बीच मेवात की हरी कच्ची प्याज मेवात सहित दिल्ली-एनसीआर की मंडियों में भेजी जा रही है। मेवात की प्याज की आवक शुरू होते ही प्याज के दाम अब कम हो जाएंगे।
इसका असर मेवात की मंडियों में भी देखने को मिला जहां नासिक व अन्य इलाकों से लाई जा रही प्याज को छोड़कर मेवात की हरी प्याज बेची जा रही है।
मंडियो में कच्ची प्याज की मांग
आधी कच्ची प्याज की मांग को देखते हुए किसोनों ने हरी प्याज को बेचना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसे दिल्ली, गुड़गांव तथा नोएडा की मंडियों में भेजा जा रहा है।
जहां उन्हें इसके अच्छे दाम मिल रहे हैं। वहीं इसके चलते मेवात में भी प्याज के दामों में भारी कमी आई है। बता दें कि देशभर में प्याज के बढ़ते दामों ने लोगों का बजट बिगाड़ रख दिया था।
प्याज के लगातार बढ़ते दामों से आम लोग तो परेशान हैं ही इससे सरकार के भी पसीने छूटे हुए हैं।