{"_id":"d2641b1e118876d3f112d37a6f390be3","slug":"now-google-s-online-shopping-market-blast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गूगल ऑनलाइन शॉपिंग धमाके से हिला बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गूगल ऑनलाइन शॉपिंग धमाके से हिला बाजार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 11 Dec 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नैपडील, फ्लिपकार्ट के बाद मंगलवार रात गूगल ने ऑनलाइन शॉपिंग का सालाना उत्सव शुरू करके बाजार को एक बार फिर हिला दिया।
विज्ञापन
गूगल ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल-2014 (जीओएसएफ) के जरिए आधी रात लोगों में खरीदारी का जबर्दस्त क्रेज दिखा। 299 रुपये में शॉपिंग करने के लिए लोग सारी रात कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल स्क्रीन के सामने डटे रहे।
बुधवार सुबह इंटरनेट कैफे में भी शॉपिंग के लिए खासी भीड़ उमड़ी। एक अनुमान के मुताबिक शहर भर से ही एक दिन में करोड़ों रुपये की सेल हुई। लोग भले ही बंपर सेल से खुश हों, लेकिन व्यापार जगत में इससे निराशा है।
विज्ञापन
दुकानदारों, शोरूम संचालकों और कारोबारियों ने ऑनलाइन सेल धमाके का असर बाजार में एक हफ्ते बाद मंदी के रूप में दिखाई देने की आशंका जताई।
विक्रेता ने एक स्वर में कहा कि सरकार को अब ऑनलाइन कंपनियों के लिए नई गाइडलाइन बनानी ही पड़ेगी, नहीं तो लाखों व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे।
गूगल और स्नैपडील के सेल धमाके से एक बार फिर बाजार को तगड़ा झटका लगा है। विक्रेता परेशान है कि अब आगे क्या होगा। उनका कहना है कि पहले से ही बाजार में मंदी छाई हुई है।
विज्ञापन
इन कंपनियों के ऑनलाइन सेल लगाने से आने वाले दिनों में बिक्री और गिरेगी। यह ऑनलाइन शॉपिंग तीन दिन तक चलेगी। इस बीच ग्राहक बाजार से नदारद ही रहेंगे। कंप्यूटर एसोसिएशन ने 15 दिसंबर से पूरे देश में आईटी कंपनियों से परचेजिंग बंद करने का फैसला लिया है।
माइक्रोमैक्स कंपनी के पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के 25 डिस्ट्रीब्यूटरों ने कंपनी से मोबाइल लेना बंद कर दिया है। कंपनियां इससे सकते में हैं।
दिनभर हुई ऑनलाइन शॉपिंग
ऑनलाइन शॉपिंग में गूगल के आने से मार्केट में खींचतान बढ़ गई है। मंगलवार को शुरू हुई शॉपिंग में कंपनी में मकान से लेकर कपड़े, जूते, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, मोबाइल, किचन आइटम, ऑर्टिफिशयल ज्वेलरी व कई अन्य जरूरी सामान हैवी डिस्काउंट में दी गई। यह शॉपिंग अगले दो दिन तक चलेगी। इससे विक्रेताओं को भारी नुकसान होगा।
व्यापक स्तर पर होगा विरोध प्रदर्शन
व्यापारी अब व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया आईटी एसोसिएशन (एफएआईआईटीए) ने ऐलान किया है कि 15 दिसंबर से पूरे देश में आईटी कंपनियां से बिलिंग बंद की जाएगी। कोई भी कंप्यूटर विक्रेता कंपनिया से माल नहीं खरीदेंगे।
मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर ललित कुमार ने बताया कि पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के माइक्रोमैक्स कंपनी के 25 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी से मोबाइल हैंडसेट नहीं ले रहे हैं। बीते मंगलवार को गुड़गांव में मीटिंग हुई थी। कंपनी ने समय मांगा है पर डिस्ट्र्रीब्यूटर अड़े हुए हैं।
ग्राहकों का मिलेगा नेगेटिव रिस्पांस
ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए यूथ सबसे आगे रहता है। बाजार में पहले से ही यूथ का नेगेटिव रिस्पांस था। अब और ज्यादा नेग्टिव रिस्पांस मिलेगा। कंप्यूटर विक्रेता हर्ष बत्रा ने बताया कि आने वाले दिन मुश्किलों भरे होंगे।
ऑनलाइन शॉपिंग पर ज्यादा से ज्यादा ग्राहक शॉपिंग कर लेंगे। इसके बाद दुकानों में भरा माल बेकार ही जाएगा। यदि ऐसा ही चलता रहा तो कारोबार ही बंद करना पड़ेगा।