फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now fell from the fourth floor elevators, panic.

अब चौथी मंजिल से गिरी लिफ्ट, दहशत

Wed, 06 May 2015 01:30 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
अमर उजाला, इंदिरापुरम Updated Wed, 06 May 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Now fell from the fourth floor elevators, panic.
निहो स्कॉटिस गार्डन में मंगलवार को एक और महिला बड़े हादसे से बच गई। सोसायटी के ए ब्लॉक स्थित जैसमीन टावर की लिफ्ट चौथी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरी।
विज्ञापन


सुबह करीब सवा दस बजे चौथे फ्लोर पर रहने वाली रेनू ने नीचे जाने के लिए लिफ्ट का बटन दबाया ही था, तभी चौथे फ्लोर पर आई लिफ्ट धड़ाम की आवाज के साथ ग्राउंड फ्लोर पर जा गिरी।
विज्ञापन


महिला ने गार्ड को सूचना दी और लिफ्ट बंद कराई। इसके बाद दिनभर यह लिफ्ट भी बंद रही। इस दौरान सोसायटी में भीड़ जमा हो गई। लोगाें ने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की और रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर सभी ब्लॉकों के लोगों ने लिफ्ट इस्तेमाल नहीं की। जे ब्लॉक की दोनों लिफ्ट बीते शनिवार से खराब हैं। घटना के बाद से आलम यह है कि 12वीं मंजिल तक लोग सीढ़ियों से ही जा रहे हैं।

स्थानीय निवासी भावना गुप्ता ने बताया कि दो माह पहले उनके दोनों बच्चे लिफ्ट में फंस गए थे, जिसके बाद से ही उनका परिवार लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं कर रहा।

लोगों का कहना है कि  एक साल पहले अगर बिल्डर चेत जाता तो निहो स्कॉटिस गार्डन में इतना बड़ा हादसा न होता। सोमवार को सोसायटी में निरीक्षण और सर्वे के दौरान लिफ्ट कंपनी ने बिल्डर की लापरवाही का खुलासा किया।

कंपनी अधिकारियों ने बताया कि 16 मई 2014 को लिफ्ट कंपनी ने बिल्डर को सोसायटी की लिफ्ट खराब होने की जानकारी देते हुए लिफ्ट के उपकरण बदलने की बात कही थी।

साथ ही यह भी चेताया था कि अगर जल्द ही लिफ्ट के उपकरण नहीं बदले गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बावजूद इसके बिल्डर ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

एक साल में सोसायटी में करीब 20-25 बार लिफ्ट हादसे के मामले आ चुके हैं, फिर भी बिल्डर नहीं चेता। चार दिन में ही तीन बार अलग-अलग टावर की लिफ्ट खराब हो चुकी हैं।

20 मिनट तक बेटों के साथ फंसी रही महिला
निहो स्कोटिस गार्डन में सोमवार को लिफ्ट में गिरकर चोटिल हुए चंदन और निमेश मां सीमा के साथ मंगलवार देर शाम आई ब्लॉक की लिफ्ट में फंस गए। सीमा दोनों बेटों के साथ पांचवे फ्लोर से नीचे उतर रही थी।

तभी झटके से सातवें फ्लोर पर अटक गई। लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला। महिला ने बच्चों संग शोर मचाया। जिसके बाद गार्ड और दो अन्य युवकों ने दरवाजा खोला। 20 मिनट बाद तीनों को बाहर निकाला गया।

जीडीए से लगाई गुहार
सोसायटी के रेजिडेंट्स ने जीडीए वीसी को ज्ञापन सौंपा। रेजिडेंट्स ने बताया कि वीसी ने एक कमेटी बनाई है। साथ ही लिफ्ट संबंधित सभी नॉर्म्स को लागू करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए हैं।


सोसायटी में जल्द चुनाव
सोसायटी में चुनाव प्रक्रिया तेज कर हो गई है। चार चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। मई के अंत तक चुनाव होंगे। रेजिडेंट्स डीके मौर्या ने बताया कि जीडीए जल्द ही चुनाव का शेड्यूल तैयार कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed